बलिया में 64 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, 62 डिस्चार्ज होकर घर लौटे

बलिया। शुक्रवार को जिले में 64 नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

अब कुल संक्रमितों की तादाद 3339 हो गई हैं. वहीं, जिले में एक्टिव केस फिलहाल 1231 है. आज 62 संक्रमित डिस्चार्ज भी किए गए. इस तरह अब तक 2073 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.