निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 500 मरीजों की हुई जांच

सिकंदरपुर, बलिया. मनियर मार्ग पर स्थित आरबीएल पॉलीक्लिनिक पर आयोजित महा निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान सुबह से ही मरीजों की काफी भीड़ रही.

शिविर में 500 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई. डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई.

जांच शिविर में प्रमुख रूप से हृदय रोग विशेषज्ञ, गायनोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन सहित सर्जन मौजूद रहे.

(सिकंदरपुर से रिपोर्टर संतोष शर्मा की रिपोर्ट)