Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, कमिश्नर ने की कोविड-19 की समीक्षा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, कमिश्नर ने की कोविड-19 की समीक्षा

कमिश्नर बोले, कोरोना से संबंधित जो गलत सूचना देता है तो उसकी भी चेकिंग की जाए
News Desk 31 July, 2020 1 minute read

बलिया। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में 46 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले.

इसमें हनुमानगंज ब्लाक के परिखरा में चार, जीरा बस्ती में एक, बहादुरपुर में तीन, पूर्वांचल बैंक मनियर में एक, सिविल लाइन एक, प्रधान डाकघर में एक, सतनी सराय में एक, बजाज इलेक्ट्रानिक में एक, पंदह ब्लाक के खड़सरा में एक, सिकन्दरपुर (मैनापुर) में एक, दादर पोस्ट चड़वां-बरवां में एक, चड़वां में एक, कदम चौराहा एक, मिड्ढ़ी एक, बांसडीह के बड़ी बाजार में एक, परसिया विशौली में एक, उत्तर टोला में पांच, बांसडीह में एक, मिश्रौवली छाता में एक, सोहांव के बसुदेवा में तीन, महरेंव में एक, सीएचसी दुबहर में एक, सहतवार वार्ड नम्बर पांच में एक, मुरलीछपरा के रामपुर उपरवार में एक, रेवती के हड़िहाकलां में एक, गड़वार के अरईपुर में तीन, बेलहरी के मझौवां में एक व विकास खंड बिल्थरारोड में एक केस है

उधर, 46 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट गए. इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण के शिकार 787 मरीज स्वस्थ हुए हैं. अब तक कुल 1694 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं. इनमें से 16 की मौत हुई है. अभी एक्टिव केस की संख्या 891 है. अब तक 23,392 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इसमें 20,328 की रिपोर्ट आ चुकी है. वहीं 2064 की रिपोर्ट आनी बाकी है.

जनपद में कोरोना संक्रमण के शिकार 891 मरीजों में से 433 मरीज होम आइसोलेशन हैं. जनपदीय अस्पताल में 51 मरीजों का उपचार चल रहा है. जेल आइसोलेशन में 218 मरीज हैं. बलिया के 22 मरीजों का उपचार अन्य जनपदों में हो रहा है. वहीं पोर्टल पर प्रक्रियागत 167 मरीज हैं. कोरोना मरीजों के लिए जनपद में 555 बेड रखे गए हैं, इनमें अभी 504 बेड खाली हैं. सीएचसी बसंतपुर में 37 मरीजों को रखा गया है, वहीं 14 मरीजों का उपचार शहीद मंगल पांडेय महिला महाविद्यालय नगवा में चल रहा है.

कमिश्नर ने की कोविड-19 की समीक्षा, कहा – प्रतिदिन की जाए कम से कम एक हजार व्यक्तियों की सैम्पलिंग

इसी क्रम में कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में चर्चा की. उन्होंने निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों का नियमित चेकअप करते हुए प्रतिदिन खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षणों को चेक किया जाए. सीएमओ को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम एक हजार व्यक्तियों की सैम्पलिंग की जाए.

उन्होंने कहा कि सभी हॉस्पिटल को नोटिस जारी कर जो प्रोटोकॉल है, उसका हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए. एसडीएम अन्नपूर्णा गर्ग से कहा कि सर्वे का कार्य का पर्यवेक्षण के लिए पांच अधिकारियों को लगाएं. यह कार्य तेजी से और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. सीएमओ को निर्देश दिया कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किट उपलब्ध नहीं है, तो तत्काल किट भिजवाया जाए. कोरोना से संबंधित जो गलत सूचना देता है तो उसकी भी चेकिंग किया जाए. नगर पंचायत के क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था का बेहतर इंतजाम कराने पर विशेष जोर दिया. 

कमिश्नर ने विकास भवन सभागार में बने इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर को देखा. वहाँ कार्य कर रहे अधिकारियों व कंप्यूटर ऑपरेटरों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली. डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन समेत अन्य अधिकारी साथ थे.

Tags: विकास भवन

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार की पहल पर आबादी का सर्वे बांसडीह तहसील क्षेत्र में शुरू
Next: रिटायरमेंट पर रसड़ा ईओ को सम्मानित कर विदा किया

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.