Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • अवैध शराब कारोबारियों पर गैंगेस्टर एक्ट – एसपी
  • Uncategorised

अवैध शराब कारोबारियों पर गैंगेस्टर एक्ट – एसपी

किसी भी मामले में पुलिस के स्तर से निष्पक्ष एवं कानून के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के किसी भी सही काम में किसी भी प्रभावशाली शख्स का गलत हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसा कहना है पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का.
News Desk 22 August, 2016 1 minute read
SP_PRABHAKAR

नवागत पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी

बलिया। किसी भी मामले में पुलिस के स्तर से निष्पक्ष एवं कानून के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के किसी भी सही काम में किसी भी प्रभावशाली शख्स का गलत हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसा कहना है पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का. श्री चौधरी के मुताबिक ऐसा पता चला है कि जनपद बलिया में अवैध अपमिश्रित शराब के कारोबारियों का सिण्डिकेट है. ऐसे चिन्हित अवैध अपमिश्रित शराब के कारोबारियों के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी.

बख्शे नहीं जाएंगे पशु तस्कर

जो भी पशु तस्करी के कार्य में लिप्त हैं अथवा उनके विरुद्ध पूर्व में अपराध दर्ज हैं. ऐसे पशु तस्करों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी. अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री/परिवहन करने वाले सभी अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी. इन सभी कार्रवाइयों में पुलिस की निष्पक्षता एवं तटस्थता प्रथम प्राथमिकता होगी.

डिनर विथ एसपी

समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे छात्र-छात्रा जो पढ़ाई में मेधावी हो तथा उनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हो, ऐसे छात्र एवं छात्राओं का प्रतिमाह चयन करवा कर उनके अभिभावकों सहित रात्रि भोज पर पुलिस अधीक्षक आवास अथवा निर्धारित स्थल पर आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा. डिनर विथ एसपी के जरिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

सड़क जाम किए जाने पर तत्काल पुलिस को बताएं

बलिया में जाम लगने की समस्या जटिल है. इस सम्बन्ध में सख्त हिदायत जारी की जा रही है कि यदि कहीं पर कोई रोड जाम लगाने की शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक,  क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष के मोबाइल नम्बर पर सूचना दें. सम्बन्धित थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर तत्काल पहुंच कर देखेंगे तथा जाम लगाने वाले गलत व्यक्तियों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकरण के साथ-साथ उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि जाम की स्थिति से बीमार व्यक्तियों के एम्बुलेंस, छात्रों के बसों एवं अन्य वाहनों जो आवश्यक सेवाओं से जुड़ी होती हैं, आवागमन बाधित होता है और मरीज के साथ कोई भी गम्भीर घटना हो सकती है. इसलिए किसी बात को लेकर कहीं कोई समस्या हो तो पहले अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष को समाधान के लिए उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए.

पुलिस अधीक्षक वाट्सऐप पर उपलब्ध

पुलिस थाने पर पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र सत्यापन तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकरण में पुलिस कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होती रहती हैं. यह भी शिकायत प्राप्त होती हैं कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे सभी प्रकरणों में शिकायत प्राप्त होने पर चिन्हित पुलिस कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए किसी भी थाने पर अवैध वसूली की शिकायत हो तो तत्काल मोबाइल नम्बर-9454403011 व 7839853379 (पुलिस अधीक्षक मात्र वाट्स ऐप) पर अवगत करा सकते हैं.

जनपद नियंत्रण कक्ष का नंबर प्रभावी किया जाएगा

जनपद नियंत्रण कक्ष में कार्यरत दूरभाष नं0-100 को प्रभावी किया जाएगा. किसी भी व्यक्ति द्वारा अपराध सम्बन्धी घटना की सूचना किसी भी समय 100 नंबर पर दिया जा सकता है. यदि यह नम्बर किन्ही कारणों से नहीं उठता है तो दूरभाष नं0-1073 पर दे सकते हैं. जनपद नियंत्रण कक्ष सूचना प्राप्त होते ही सम्बन्धित थाना प्रभारी को तत्काल नोट कराते हुए अवगत करवाएगा. थाना प्रभारी का कर्तव्य होगा कि ऐसी सूचनाओं को तत्काल अटेण्ड करेगा और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगा.

प्रार्थना पत्र देने पर अब पावती मिलेगी

जनता के लोगों द्वारा जनसमस्याओं लेकर थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया जाता है तो कभी-कभी प्रार्थना-पत्र न लेने की शिकायत आती है. थाने पर प्रार्थना-पत्र देने वाले को पावती पर्ची प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जा रही है. इसके पीली पर्ची (पावती पत्र) शीघ्र थाने पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन कर्मचारियों की गणना रात्रि में 7:00 बजे से 10:00 बजे के मध्य लेने के निर्देश दिए गए हैं. इसी प्रकार प्रातःकाल प्रतिदिन पैरोकार से बात कर पैरवी की स्थिति ज्ञात करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इन कार्रवाइयों का प्रतिदिन थाना प्रभारी को वाट्सऐप पर सूचना भेजने की हिदायत दी गई है.

साइबर क्राइम के प्रति भी गंभीर है बलिया पुलिस

बैंक/एटीएम से धोखाधड़ी करके खाता धारकों के पैसा निकालने सम्बन्धी साइबर क्राइम की घटनाओं से सम्बन्धित सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं. धारा 419 / 420 / 467 / 468 / 471 भादवि के अपराधों की सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. ऐसे अपराधों से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र प्राप्त होने पर सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी घटना एवं अभिलेख की छानबीन करेंगे तथा अपराध घटित होने का समाधान हो जाने पर उनके निर्देश पर अभियोग पंजीकृत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

आम लोगों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं

आपराधिक घटनाओं की सूचना लेकर कोई भी व्यक्ति थाने पर जाए तो उसकी तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में बिना अविलम्ब के अभियोग पंजीकरण एवं कार्रवाई किए जाने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है. जनता जब अपनी किसी समस्या को लेकर थाने पर जाती है तो उससे शिष्ट एवं शालीनता के साथ पेश आने तथा उसकी समस्याओं को सुनकर सम्यक निराकरण किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है. अतः जनता के व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार की अशिष्टता/अभद्रता स्वीकार्य नहीं होगा.

Post navigation

Previous: बाढ़ से हालात अत्यंत गंभीर, अफसरों की छुट्टियां रद्द
Next: पर्यटन मंत्री आज बलिया में, मनोज सिन्हा कल आएंगे

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.