दो हफ्ते मशक्कत के बाद लगा, आधे घंटे में ही धू धूकर जला

रसड़ा (बलिया)। गढ़िया स्थित 100 केबीए का ट्रांसफार्मर लगते ही मात्र आधे घंटे में जल गया. दो हफ्ते से ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने पर विवश है. दो हफ्ता पहले ही ये ट्रांसफार्मर फुंका था. काफी मशक्कत के बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाया भी तो मात्र आधे घण्टे में ही धू धू करके जल गया. ग्रामीण अजय गुप्ता, बबलू प्रजापति, खखनु गुप्ता, भुआल गुप्ता, दिनेश खरवार, गुलाब गुप्ता, चुन्नू श्रीवास्तव आदि विभाग से तत्काल ट्रान्सफार्मर लगाए जाने की मांग की.

लेटेस्ट अपडेट