39 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, बलिया में अब तक कुल 1783 संक्रमित मिले

जिले में रविवार को 39 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए. इस तरह जनपद में अब तक 1783 संक्रमित मिल चुके हैं. वहीं, 17 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस 962 है.

इनमें 6 संक्रमित आज स्वस्थ होकर घर लौट गए. अब तक कुल 804 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जिले कुल एक्टिव केस 962 हैं. जिले में होम आइसोलेशन में 498 मरीज हैं, जबकि जेल आइसोलेशन में 217 मरीज हैं.