Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में लगाए गए 31 लाख 81 हजार पौधे
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में लगाए गए 31 लाख 81 हजार पौधे

Remote Desk 4 July, 2021 1 minute read
Ballia Paudharopan

बलिया. वृहद वृक्षारोपण महाभियान के तहत रविवार को जिले में कुल 31 लाख 81 हजार 340 पौधे लगाए गए. इसमें वन विभाग ने अपने लक्ष्य 38 लाख 91 हजार के मुकाबले 11 लाख 59 हजार पौधे रोपे, जबकि अन्य 17 विभागों ने 20 लाख 22 हजार 140 पौधे लगाए. इन 17 विभागों को करीब 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था. इसमें सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास विभाग ने 11 लाख 62 हजार पौधों का रोपण हर ग्राम पंचायतों में कराया.

महाभियान का शुभारंभ जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने सरयां गांव में आम, आंवला आदि का पौधा लगाकर किया. उन्होंने लोगों से भी यह अपील किया कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण के प्रति भी संवेदनशील रहें, तभी इस महा अभियान की उपयोगिता सिद्ध होगी. सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीएफओ श्रद्धा यादव प्रवीण वर्मा समेत ग्राम प्रधान व अन्य नागरिकों ने भी पंचायत भवन के सामने विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाये.
मण्डलायुक्त ने वन विभाग के द्वारा जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग पर कराये जा रहे वृक्षारोपण का निरीक्षण किया.

दिवंगत सीएमओ की स्मृति में लगे पौधे

कमिश्नर ने सीएचसी फेफना में दिवंगत सीएमओ जितेन्द्र पाल की स्मृति में आँवले के पौध का रोपण किया. इस अवसर पर वहाँ उपस्थित सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद व डाक्टरों ने आँवला, अमलतास, आम आदि के पौधे लगाए. सीएचसी चांदपुर गड़वार पर भी कमिश्नर ने पौधे लगाए.

हर उत्सव में शामिल करें पौधरोपण कार्यक्रम: मंत्री

 



वृहद वृक्षारोपण महाभियान के तहत खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चितबड़ागांव व उसरौली गांव में पाकड़ एवं आँवला के पौधों का रोपण किया. इसके अलावा उन्होंने सागौन, आंवला, आम, कटहल आदि पौध का वितरण भी किया. इस मौके पर मौजूद लोगों से अनुरोध किया कि हम अपने बेटे-बेटियों के जन्मदिवस या शादी-विवाह आदि कार्यक्रमों पर कम से कम एक पौधे जरूर लगाएं. पौधरोपण कार्यक्रम को अपने हर उत्सव में शामिल करें. कोरोना महामारी में सभी लोग आक्सीजन के महत्व को देख चुके हैं. हमारे पूर्वजों ने पीपल, पाकड़, बरगद खूब लगाए थे, जिसकी संख्या पहले से कम होती जा रही है. इसे अधिक से अधिक लगाने के साथ इनकी सुरक्षा करने की भी अत्यंत आवश्यकता आ पड़ी है.

इन विभागों ने किया पौधरोपण

ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग पशुपालन, उद्योग, उर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक तथा उच्च शिक्षा, स्वाथ्य विभाग, रेल विभाग उद्यान विभाग एवं गृह विभाग सहित कुल 17 विभागों ने पौधे रोपित किये. वृक्षारोपण में आक्सीजन देने वाले पीपल, पाकड़, बरगद, नीम आदि तथा इमारती प्रजाति शीशम, सागौन, कंजी, बकैन व औषधीय पौध अर्जुन, आंवला, नीम, बहेड़ा लगाए गए. वहीं फलदार प्रजातियों में आग, जामुन, अमरूद, बेल आदि प्रजातियों के पौधे लगे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: मंत्री उपेंद्र तिवारी वन विभाग

Post navigation

Previous: बिहार मॉडल के नाम पर यूपी में चुनाव लड़ेगी जेडीयू
Next: ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, गम्भीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.