Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दस घण्टे तक सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग पर ठप रहा टेम्पो परिचालन
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दस घण्टे तक सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग पर ठप रहा टेम्पो परिचालन

बैरिया सुरेमनपुर के बीच बृहस्पतिवार को सुबह से ही अपराह्न तीन बजे तक टेम्पो नहीं चले. इसके चलते स्टेशन से उतर कर अपने गन्तव्य तक जाने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में बहुत परेशानी उठानी पड़ी.
News Desk 1 June, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BAIRIYA_CHAKKAJAM_1
प्रचंड गर्मी मे बिलबिलाते रहे यात्री
 मामला फौजी के सामान चोरी और चालकों के उत्पीड़न का
बैरिया (बलिया)। बैरिया सुरेमनपुर के बीच बृहस्पतिवार को सुबह से ही अपराह्न तीन बजे तक टेम्पो नहीं चले. इसके चलते स्टेशन से उतर कर अपने गन्तव्य तक जाने वाले लोगों को इस भीषण गर्मी में बहुत परेशानी उठानी पड़ी. परिवार व बच्चों के साथ बैरिया से सुरेमनपुर तक इस भीषण गर्मी मे लोग परेशान दिखे. टेम्पो चालकों का आरोप था कि चालक व उसके साथी को बिना किसी वजह चोरी का आरोप लगा कर बुधवार की सुबह तालिबपुर गाँव मे ले जाकर बन्द करके बिना खाना पानी के दिन भर रखा गया और मारा पीटा गया और शाम को हास्पिटल मोड़ कोटवा लाकर 100 नम्बर की गाड़ी बुला कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस दोनों को तब से बन्द करके रखी है.
इसके बाद संगठित होकर टेम्पो चालक हडताल कर दिए और प्रदर्शन करते हुए बैरिया थाने पर पहुंच कर एसएचओ दीप कुमार से अपनी फरियाद रख कर तत्काल दोनों चालकों को छोड़ने को कहे. दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद एसएचओ ने एक चालक को तो तुरन्त छोड दिया. लेकिन दूसरे चालक को छोड़ने के लिए पहले मामले की तहकीकात करने के लिए दो तीन घण्टे का समय मांगा. चालक संगठन के लोग अपने छूटे साथी को लेकर थाने के पास के शहीद स्मारक के पास बैठ गये और कहे कि जांच करके जब तक दूसरा साथी भी नहीं छूट जाता वे टेम्पो का चक्का जाम ही रखेंगे. हुआ भी ऐसा ही, जब दूसरा चालक छूटा तब तीन बजे के बाद बैरिया सुरेमनपुर मार्ग पर टेम्पो परिचालन शुरू हुआ.
जानकारी के अनुसार तालिबपुर निवासी फौजी प्रमोद कुमार सिंह छुट्टी लेकर गुवाहाटी से अपने परिवार के साथ घर आ रहे थे. मंगलवार की सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस से  सुरेमनपुर स्टेशन उतरने के बाद टेम्पो  रिजर्व कर घर जा रहे थे. ड्राइवर सोनू टेम्पो चला रहा था, जबकि पीछे एक दूसरा ड्राइबर लालजी यादव लटका हुआ था. टेम्पो के पीछे रखे बैग में एक मंगलसूत्र, तीन अगुठी, एक जोड़ी पायल, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, कैन्टीन स्मार्ट कार्ड रखा था. ब्लेड से बैग काट कर किसी इन सामानों को गायब कर दिया. इसी बीच पीछे लटके ड्राइवर लालजी रास्ते में ही उतर गया. फौजी प्रमोद सिंह को घर पर पहुंचने के बाद सामान गायब होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये.

इसे भी पढ़ें – लाखों के जेवरात पर उत्सर्ग एक्सप्रेस में चोरों ने हाथ साफ कर दिया

फौजी ने टेम्पो चालक से रास्ते मे चढ़ने वाले चालक के बारे में पता किया. उस चालक को पकड़ कर पुलिस को सौप दिए. थाने में तहरीर भी दे दिये हैं. टेम्पो चालकों का कहना है कि ऐसा संभव है कि उनका सामान सुरेमनपुर से पहले ही चोरी हो गया हो. घर पर सामान उतार कर आने के काफी देर बाद उन्हें चोरी की जानकारी होती है. क्या पता उनके घर में ही सामान गायब हुआ हो. उसकी जांच की जाए. वे बुधवार की सुबह ही चालक को बुला लेते हैं. दिन भर घर में रख कर पूछ ताछ करते हैं. चालक के साथ मार पीट भी करते हैं और शाम को पुलिस को सौंपते हैं. अन्य लोगों को सुबह इसकी जानकारी होती है.  टेम्पो चालकों पर बेबुनियाद इल्जाम लगाने व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए टेम्पो यूनियन अध्यक्ष अजय सिंह के साथ थाने मे इकट्ठा हो गये. थाने के मुख्य गेट पर खड़े होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी किए और अपने साथी ड्राइवर को छुड़ाने की मांग करने लगे. प्रदर्शन करने वालों में टेम्पू संघ के अजय सिंह, पवन सिंह, किशुन यादव, शम्भू यादव, राजू, प्रदीप, पवन सिंह आदि दर्जनों ड्राइवर मौजूद रहे.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

  • प्रदीप सिन्हा के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया
  • बिना डीजल पेट्रोल के चलने वाले जेनरेटर के नाम पर लाखों ऐंठा, अब जेल गया
  • जीआईसी में 2 जून को होगा आधार मेला का आयोजन
  • दूल्हे के मोबाइल पर आया मैसेज, बारात बिन ब्याहे बैरंग लौट गई
  • साइकिल खरीदने के पैसे चौकीदारों को अब तक नहीं मिले
  • रसड़ा में सड़क हादसों में नौ घायल, तीन की हालत गंभीर
  • पौधरोपण कर शमशेर बहादुर को शिद्दत से याद किया
  • करेंट की चपेट में आने से मूक बधिर समेत दो की मौत
  • कुलपति के पुतले की शवयात्रा निकाल जताया विरोध
  • पहले ही प्रयास में उमेश कुमार यादव को मिली नेट में कामयाबी
  • आईएएस में 306वाँ रैंक हासिल कर शशांक ने बढ़ाया गाँव जवार का मान
  • पंछी को बचाने गए बालक को सर्प ने डंसा, मौत
  • बलिया/बनारस LIVE न्यूज अपडेट – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट

  • समाजवादी चिंतक की मूर्ति अनावरण में शामिल होकर मैं धन्य हुआ : राज्यपाल
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सिलसिले में गाजीपुर एवं आजमगढ़ में कैम्प
  • राम नाईक साहित्यकार की मूर्ति का करेंगेे अनावरण
  • राजूपाल हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अतीक की 11 साल पहले मिली जमानत रद की
  • काबुल में धमाका, 80 लोगों की मौत
  • सिविल सेवा 2016 का परिणाम घोषित, इलाहाबाद की सौम्या को चौथा स्थान
  • आने वाले समय में 2.30 घंटे में पहुंच सकेंगे इलाहाबाद से लखनऊ
  • इलाहाबाद के गांव में तेंदुआ घुसा, कई लोगों को किया घायल
  • कौशाम्बी में बेटे ने माँ को चाकू गोदकर मार डाला
  • गैंग रेप – घर में सोई छह साल की मासूम को उठा ले गए दरिंदे

Related

Tags: उत्सर्ग एक्सप्रेस चोरी टेम्पो तालिबपुर पुलिस बलिया बैरिया सुरेमनपुर हड़ताल

Post navigation

Previous: प्रदीप सिन्हा के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया
Next: अकीदत की मिसाल बन रहे हैं ये नए नवेले रोजेदार

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.