पकड़ी निवासी उपनिरीक्षक की आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत

बलिया। जिले के पकड़ी गांव के मूल निवासी जीतेंद्र सिंह पुत्र रामप्रवेश सिंह की काकोरी के आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह कानपुर के बिल्हौर कोतवाली में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे. वह जिस वाहन से लखनऊ की तरफ आ रहे थे, वह पहले से खडी बस से टकरा गयी थी. बलिया के मूल निवासी स्व.सिंह के सडक दुर्घटना में मौत की सूचना जिले में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं.