वीर लोरिक स्टेडियम में व्यायाम शाला का उद्घाटन आज

बलिया। सांसद विकास निधि से युवाओं को खेलने कूदने के लिए 20 लाख की लागत से वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में बनकर तैयार व्यायामशाला का उद्घाटन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे  सांसद भरत सिंह के द्वारा किया जायेगा. साथ ही खिलाड़ियों  के पेय जल के लिए वाटर प्यूरिफायर (आरओ) का शिलान्यास एवं पूरे लोकसभा क्षेत्र को 2500 सोलर लाइट का भी शिलान्यास  सांसद करेंगे.