Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से
  • देश दुनिया

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से

यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 की तारीखें आखिरकार तय हो गई हैं. परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी. हाईस्कूल की 15 दिन व इंटरमीडिएट की 25 दिन तक परीक्षाएं चलनी हैं.
News Desk 17 January, 2017 1 minute read
Board-exam

इलाहाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 की तारीखें आखिरकार तय हो गई हैं. परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी. हाईस्कूल की 15 दिन व इंटरमीडिएट की 25 दिन तक परीक्षाएं चलनी हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी बोर्ड के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का अनुमोदन कर दिया है. परिषद सभापति अमरनाथ वर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह तारीखवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा. इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं.

माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 दो पालियों में होंगी. पहली पाली सुबह 7.30 से 10.45 तक एवं दूसरी पाली अपराह्न 2.00 से शाम 5.15 तक चलेगी. पिछले वर्ष परीक्षा 18 फरवरी को शुरू होकर 21 मार्च को पूरी हुई थी, जबकि इस बार एक माह बाद 16 मार्च से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी. यह बदलाव प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण हुआ है. यूपी बोर्ड ने बीते आठ दिसंबर को ही 16 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक परीक्षाएं कराने का कार्यक्रम घोषित किया था, लेकिन उस पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी. विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद बोर्ड ने चुनाव आयोग से अनुमति लेने के लिए अलग-अलग तारीखों के तीन परीक्षा कार्यक्रम भेजे थे. अब उस पर मुहर लग गई है.

इस बार की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 34 लाख चार हजार 471 एवं इंटरमीडिएट में 26 लाख 24 हजार 681 समेत कुल 60 लाख 29 हजार 152 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा सात लाख 63 हजार 882 कम हैं. हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं का श्रीगणेश इस बार भी हिंदी के प्रश्नपत्र से ही होने के आसार हैं. आयोग के अनुमोदन के बाद अब परीक्षा कार्यक्रम को गजट करने के लिए भेजा गया है. औपचारिक परीक्षा कार्यक्रम इसी सप्ताह घोषित कर दिया जाएगा. उसे परिषद की अधिकृत वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा.

कोडिंग से रोकेंगे नकल

सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार भी प्रदेश के 31 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है. इसमें शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकर नगर, सुलतानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, भदोही व गाजीपुर शामिल है. इन सभी जनपदों की उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग कराई जा रही है. इससे कॉपियों की अदला-बदली होने की संभावना पर विराम लग जाएगा. पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा होली के त्योहार के पहले खत्म हो गई थी, वहीं इस बार परीक्षाओं का आगाज होली के ठीक बाद हो रहा है. अप्रैल माह में कई अवकाश होने के कारण परीक्षा की अवधि बढ़ गई है, अन्यथा हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के दिन पिछले वर्ष के समान ही हैं.

Tags: बोर्ड यूपी

Post navigation

Previous: डीएम का पुतला फूंकने पर वकीलों पर कसा शिकंजा
Next: मथुरा महाविद्यालय की बैठक में अखिलेश के प्रति आस्था जताई

ये भी पढ़ें

SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.