Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दस व बारह किलो की दो लिट्टी, दाव से काट टुकड़ा करके चटखारे लेकर दमका के खाए लोग
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दस व बारह किलो की दो लिट्टी, दाव से काट टुकड़ा करके चटखारे लेकर दमका के खाए लोग

दस व बारह किलो की दो लिट्टी, दाव से काट कर टुकड़ा करके चटखारे लेकर खाए लोग
General Desk 11 November, 2018 1 minute read

     

आचार्य सुनील द्विवेदी 

हल्दी(बलिया)। बलिया के प्रमुख खान पान की वस्तु की चर्चा हो और उसमें अगर लिट्टी-चोखा का नाम न हो तो वह बात ही बेमतलब होती है. राजनीतिक जगत में चर्चा हो तो कभी ‘चन्द्रशेखर जी की लिट्टी’ और आज के दौर में सांसद भरत सिंह द्वारा दिल्ली में अपने सांसद आवास पर लिट्टी चोखा की दावत खास मायने रखती है. जंगे आजादी के दौरान बागी बलिया के क्रान्तिकारी खाने और पोटली बांध कर सुबह के लिए भी साथ जो ले चलते थे वह लिट्टी ही हुआ करता था. किसी के यहाँ हरिकीर्तन, रात की कोई सभा या फिर दोस्तों की मजलिस, चुनाव प्रचार बिना लिट्टी चोखा के हो मानना मुश्किल है.

लिट्टी चोखा पर ही तो भाजपा सांसद व प्रसिद्ध भोजपुरी गीत गायक मनोज तिवारी मृदुल ने “इंटर नेशनल लिट्टी-चोखा, जे खाइल ना खइलस धोखा” काफी महत्वपूर्ण रहा. बलिया जिले के अन्दर जो यहां के स्थाई निवासी हैं, जो यहां रहते हैं वह तो सप्ताह में जरूर इस परम्परागत खाद्य का आनंद ले ही लेते हैं, बलिया मूल के जो लोग बाहर नौकरी, व्यवसाय या अन्य रोजगार साधनों में लगे हैं, वह भी इस खाद्य को त्याम नही पाते. उनके गांव आगमन पर जो सबसे पहली डिमांड होती है वह लिट्टी चोखा की ही होती है. आम तौर पर बलिया जनपद के रहवासी खासतौर से शनिवार की शाम लिट्टी-चोखा ही बनवाते हैं. भले ही यह अंध विश्वास हो या जायका बदलने का नजरिया ऐसा गंवई क्षेत्र में कहा जाता है कि शनिवार की शाम लिट्टी चोखा खाने से शत्रु का नाश होता है.

आम तौर पर लिट्टी चोखा पुरुष ही बनाते हैं, लेकिन इस पाक कला में महिलाएं भी कहीं से कम नहीं. इसके स्वाद, जायका के लिए अक्सर अलग अलग प्रयोग किए जाते रहते हैं. कभी आटे को गूंथने में खांटी देशी घी का प्रयोग, तो कभी सतुही की भभरी को और से भी और बेहतर बनाना तो कभी उसके आकार को लेकर खास करना, छोटी-छोटी लिट्टी, मध्यम आकार की लिट्टी, बड़ी लिट्टी तो ‘दबिल दंड़ास लिट्टी’ की चर्चा होती रहती है.

व्यक्ति बलिया का हो या जो यहां आया और मेहमानवाजी में लिट्टी चोखा का स्वाद चखा और उसके सामने बलिया के भोजन की चर्चा चल जाय उसके सामने लिट्टी-चोखा का नाम आते ही मुंह से पानी आ जाना साधारण सी बात है. इस स्वादिष्ट व्यंजन(लिट्टी-चोखा) को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए नया कर दिखाया है बलिया के पिपराकला निवासी एक पाक कलाकार ने 12 किलो आटा का एक लिट्टी बना कर. खाने वाले अंगुलियां चाटते रह गए.
विकास खंड बेलहरी के राजपुर गांव निवासी डा.रविन्द्र यादव के यहां 24 घंटे के लिए अखंड श्री भगवन्नाम संकीर्तन था. शाम को अतिथियों के भोजन के लिए लिट्टी-चोखा का प्रोग्राम रखा गया था. जिसमें नरही थाना क्षेत्र के पिपराकला निवासी सुरेंद्र गोड़ को लिट्टी-चोखा बनाने के लिए बुलाया गया था. सुरेन्द्र ने 12 किलो वजन का एक लिट्टी व 10 किलो वजन का दूसरा लिट्टी बनाया. जिसे भोजन के वक्त दाव से काट कर 200-250 ग्राम का किया गया. लोग बड़े ही चाव से लिट्टी-चोखा खाये, उसके जायका, स्वाद और चटपटे पन का खुले मन से तारीफ किए. सुरेन्द्र ने बताया जनपद के लोग हरिकीर्तन, रामायण, सुन्दरकाण्ड के अलावा अन्य छोटे अवसरों पर मुझे लिट्टी-चोखा बनाने के लिए बुलाते है. पूरे जिले में घूम घूमकर लिट्टी बनाने का काम करता हूँ, हर बार पहले से कुछ बढिया करने की कोशिश करता रहता हूं.

लोगों के रुचि के मुताबिक लिट्टी बड़ी, छोटी होती है.आटे को गुथते समय घी का इस्तेमाल किया जाता है. जब कहीं बुलवा नहीं रहता है तो घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी व खेती का काम करता हूँ. लोगों ने बताया कि खाने में यह केक की तरह मुलायम हो गया था, और काफी स्वादिष्ट था.सभी लोगों ने काफी पसंद किया. हमे भी खुशी हुई.

Tags: हल्दी

Post navigation

Previous: त्यौहार शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो, इसके लिए पुलिस ने किया नगर भ्रमण
Next: लोक नायक की जन्मभूमि, गोवर्धन पूजा और प्रधान ने दिया राइट-टू-रिकाल का अधिकार

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.