Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • दो अच्छी खबरें- डेढ़ दर्जन बड़ी परियोजना जल्द होंगी हैंडओवर, जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

दो अच्छी खबरें- डेढ़ दर्जन बड़ी परियोजना जल्द होंगी हैंडओवर, जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

जिले की डेढ़ दर्जन बड़ी परियोजनाओं पर काम पूरा हो गया है. इन्हें 30 सितम्बर तक सम्बंधित संस्थान को हैंडओवर कर दिए जाने की उम्मीद है.
General Desk 21 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CDO Ojaswi raj

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया: जिले की डेढ़ दर्जन बड़ी परियोजनाओं पर काम पूरा हो गया है. इन्हें 30 सितम्बर तक सम्बंधित संस्थान को हैंडओवर कर दिए जाने की उम्मीद है. कार्यदायी संस्थाओं ने निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी अधिकारियों को दे दी है.

अधिकारियों की टीम निर्माण कार्य का सत्यापन करने में जुट गयी है. इनमें शिक्षा व गांवों के विकास से जुड़ी तमाम ऐसी परियोजनाएं हैं, जो जिले की तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगी. जिन परियोजनाओं का महीने के अंत संबंधित विभाग को हैंडओवर किए जाने की उम्मीद है।

इन योजनाओं में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का आधुनिक लैब शामिल है. इस लैब में छात्र कम समय में ऑप्टिकल फाइबर, थ्रीडी प्रिंटिंग और ड्रोन से संबंधित आधुनिक तकनीक का ज्ञान जिले में ही हासिल कर सकेंगे. राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तीन शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किये जाएंगे, जिससे भविष्य में रोजगार की संभावनाएं बढ जायेंगी.

वहीं पंचायती राज प्रशिक्षण सेंटर के निर्माण से गांवों के विकास से सम्बंधित प्रशिक्षण से तेजी से विकास संभव हो सकेगा. इसके अलावा पंचायती राज प्रशिक्षण सेंटर हुसैनाबाद, आईटीआई सीयर का भवन तथा आईटीआई सीयर व रसड़ा में आधुनिक लैब, बिल्थरारोड में अग्निशमन केंद्र का भवन, सुखपुरा, नरहीं, बांसडीह, सहतवार थाना में महिला आरक्षी और पुरुष आरक्षी का अलग-अलग हास्टल सहित डेढ़ दर्जन से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं.

पिछले दिनों समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पूर्ण हुई परियोजनाओं को तत्काल हैंडओवर करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद इनमें निर्माण व अन्य प्रक्रियाओं में तेजी आयी है.

कार्यदायी संस्थानों के जिम्मेदारों ने काम पूरा होने की रिपोर्ट दी है. निर्माण कार्य के सत्यापन के लिए टीम बन गयी है. रिपोर्ट आने के बाद सम्बंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जायेगा-ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी

———

जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

बलिया. जिला अस्पतकाल में महीनों से खाली चल रहे रेडियोलॉजिस्ट के पद पर नई तैनाती कर दी गई है। शासन के निर्देश पर विशेष सचिव शिव कुमार अवस्थी ने चंदौली में तैनात डॉक्टर श्यामधर बिंद को तत्काल प्रभाव से जिला चिकित्सालय बलिया में अपना योगदान देने का निर्देश दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Ballia LIVE Ballia news Ballia News Today बलिया बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार

Post navigation

Previous: महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं को सिखाए गए सुरक्षा के उपाय
Next: वाराणसी से खरीदारी करके लौट रहे बलिया के व्यापारियों के साथ हादसा, एक व्यापारी की मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.