बैरिया प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सांकेतिक सड़क जाम

बिल्थरारोड : स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले बैरिया के अधिवक्ता पर हुए हमले के विरोध में एक आपात बैठक में घटना की निन्दा की गयी.

बैठक में प्रशासन से तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसोसियेशन के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और संचालन महामंत्री सत्यप्रकाश यादव ने किया.

इसके साथ ही प्रशासनिक उपेक्षा के विरोध में यहां तहसील मुख्यालय के सामने नारेबाजी कर अधिवक्ताओं ने कुछ समय के लिए सांकेतिक रूप से सड़क जाम भी किया था.

इस मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवन कुमार, रमाकान्त यादव, अमरजीत सिंह, राशिद कमाल पाशा, कलिन्दर यादव, शौकत अली, महेन्द्र यादव, गंगेश कुमार मिश्र, विशाल सिंह, पिंकी सिंह, आशुतोष यादव, जयप्रकाश यादव, शिवानन्द, गोपाल जी आदि मौजूद रहे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE