दुर्घटना में तीन घायल, एक गम्भीर

​रेवती (बलिया)। स्थानीय थाना अंतर्गत रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर रविवार की देर सायं  पेट्रोल पम्प के सामने आरओ पानी की सप्लाई देने वाले पीकप वैन व  सवारी लेकर जा रहे टैम्पो की टक्कर में टेंपो पलटने से उसमें सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया. जिसमें महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. दुर्घटना मेें टैम्पपू पर सवार आशा बहु सुमन सिंह  45 वर्ष पत्नी  दिनेश सिंह,  फूलचंद उर्फ फुलावन  40 वर्ष व उनका पुत्र रामू 10  वर्ष   निवासीगण गायघाट घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे.आसपास के लोगो की मदद से उन्हें सीएचसी रेवती पर उपचार हेतु भर्ती कराया गया. जहां सुमन सिंह को गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया. घटना के बाद पी कप वैन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया.