RSS के मंडल प्रमुख की मां लापता

The mother of the divisional head of the union is missing

संघ के मंडल प्रमुख की माता लापता

बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांसडीह खण्ड के छितौनी मंडल के मंडल प्रमुख मुकेश गिरी की माता ग्राम कुसौरा मठिया, पोस्ट सहतवार, थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया निवासिनी 50 वर्षीया श्रीमती सिद्धि देवी पत्नी चंद्रशेखर गिरी दिनांक 25 जून 2023 की रात को 8 बजे बिना बताए कहीं चली गईं और तब से लापता हैं.

श्रीमती सिद्धि देवी 5 फिट 2 इंच लम्बी हैं. उनका रंग गोरा और चेहरा लंबा है. उन्होंने आसमानी रंग की साड़ी और पैर में जूती पहन रखी हैं.
इनकी गुमशुदगी की सूचना थाना बांसडीह रोड में पंजीकृत कराया गया है.