Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा पीड़ित महिला की समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और समाधान किया जाए
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा पीड़ित महिला की समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और समाधान किया जाए

उन्होंने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत किया।
Remote Desk 21 October, 2021 1 minute read
Mahila Jansunvai

बलिया. राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के सम्बंध में चर्चा की। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार के माध्यम से चलायी जा रही विभिन्न योजना तथा पोषण माह के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत किया। कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जायेंगा। महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के आने पर उसकी समस्या को गम्भीरतापूर्वक सुना जाय तथा कानून की दायरे में हर सम्भव मदद किया जाय।

निर्मला द्विवेदी ने सरकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, एसएसी/एसटी कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सहायता प्रदान करना, छात्रवृत्ति योजना, परिवारिक योजना, शादी अनुदान योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना की समीक्षा की।

इस दौरान प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना में 40029 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया गया है। जिसमें गर्भावती महिलाओं का समय-समय पर जांच किया जाता हैं साथ ही गर्भावती महिलाओं को तीन शिफ्टों में पांच हजार रुपये भुगतान किया जाता हैं। जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपये दिया जाता है। साथ ही निःशुल्क परिवहन योजना में 108, 102 एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाती हैं।

प्रभारी सीएमओ को निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजना लाभार्थियों को दिया जाय। उन्होंने ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाया जाय, और इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा डाटा पूर्ण रखा जाय। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बैनर/स्टाल में जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव एवं विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये। साथ ही योजनाओं से सम्बंधित विभिन्न विभाग के स्टाल के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

जनसुनवाई में महिलाओ की समस्या को बारी-बारी से सुनी, जिसमें शनीचरी देवी ने शिकायत की कि हमारे पति स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते थे वह रिटायर हो चुके है उनका पूरा भुगतान बकाया है। सीएमओ को निर्देश दिए की लंबित पड़ी भुगतान तत्काल कराया जाय। शबाना ने शारीरिक शोषण के संबंध में, प्रमिला देवी पीडब्ल्यूडी में नौकरी के सम्बंध में, कलावती देवी एवं अन्य महिलाओं ने शिकायत की। जनसुनवाई में 21 महिलाओं की समस्या सुनी। साथ ही आवेदन पत्र सभी विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौपा गया।

 

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सपना पांडेय एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: महिला आयोग

Post navigation

Previous: कलश यात्रा के साथ बाबा धाम शुभनथहीं में शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ
Next: पूर्व सांसद भरत सिंह की जनसंवाद यात्रा पूरी हुई, कहा जनसमस्याओं, बाढ़, विस्थापन, सड़क दुर्दशा को देखा

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Thana Fefna Phephana Fefana
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल

General Desk 13 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.