Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • गांव को ओडीएफ व साफ सुथरा बनाने में प्रधान की होती है बड़ी भूमिका
  • जिला जवार

गांव को ओडीएफ व साफ सुथरा बनाने में प्रधान की होती है बड़ी भूमिका

गांव को ओडीएफ व साफ सुथरा बनाने में प्रधान की होती है बड़ी भूमिका
General Desk 3 August, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि गंदगी से वातावरण ही नहीं, आत्मा भी मैली होती है. बीमारी व कुपोषण से मुक्ति दिलाने व मर्यादा को सुरक्षित रखने के लिए आज हर घर में शौचालय अतिआवश्यक हो गया है. गांव का मुखिया होने के नाते ग्राम प्रधान की भूमिका इसमें अति महत्वपूर्ण होती है. जिलाधिकारी शुक्रवार को टाउन हाल में आयोजित ग्राम प्रधानों की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शौचालय के निर्माण व इसके प्रयोग के सकारात्मक परिणाम भविष्य में साफ नजर आएंगे. उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों से अपील किया कि अपने गांव में युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शौचालयों का निर्माण कराएं. आगामी 2 अक्टूबर को पूरे जनपद को खुले में शौच से मुक्त कराना है. विना प्रधान के सहयोग के यह संभव नहीं है. कार्यशाला में प्रधानों ने भी जिलाधिकारी की अपील पर अपने गांव को ओडीएफ व साफ-सुथरा गांव बनाने का भरोसा दिलाया.

शौचालय निर्माण को जनआंदोलन का रूप दें
कार्यशाला में डीएम ने कहा कि बलिया ने जिस तरह से आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई, उसी तरह जिले को ओडीएफ करने में भी पूरे मनोयोग से जुट जाएं. बलिया का गौरवमयी इतिहास रहा है. गांव में ऐसा माहौल बनाएं कि लोग खुद-ब-खुद शौचालय निर्माण को आगे आएं. कुल मिलाकर उन्होंने इस कार्य को जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत बताई. यह भी कहा कि शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जा रही है. लेकिन अगर लाभार्थी अपना स्वयं का कुछ धन लगा देंगे तो उन्हें अपने शौचालय से और अधिक लगाव हो जाएगा.

प्रधानों की बताई अहमियत
जिलाधिकारी ने प्रधानों की अहमियत का एहसास कराते हुए कहा कि ग्राम प्रधान को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है. यह मामूली बात नहीं है. उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है. जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण पूरा होने के बाद उसकी फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कराएं.

बेलहरी ब्लॉक के प्रधानों का हुआ सम्मान
कार्यशाला में बेलहरी ब्लॉक के सभी गांव के ओडीएफ हो जाने पर जिलाधिकारी ने इस ब्लॉक के सभी प्रधानों को माला पहनाकर सम्मानित किया. कहा ये प्रधान गण जनपद व प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं. इन्होंने अपनी बेजोड़ प्रतिभा व क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करके बेलहरी ब्लॉक के सभी गांवों में शौचालयों के लक्ष्य को पूरा कराया.

सर्वेक्षण कार्य में करें सहयोग
जिलाधिकारी ने कहा कि इस महीने 31 अगस्त तक गांवों में हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में सहयोग करें. सरकारी भवनों व सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से साफ-सफाई कराएं. कूड़ा प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध हो. पॉलीथिन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करें. बताया कि जिन गांवों में उच्च स्तर की सफाई मिलेगी, वहां के प्रधान को भी सम्मानित किया जाएगा. अपने गांव में अधिक से अधिक पौधरोपण कराने पर भी जोर दिया. मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह, उपनिदेशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, प्रधान संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय ने किया.

Related

Tags: ओडीएफ जिलाधिकारी बलिया

Post navigation

Previous: हद है: लोकार्पण से पहले ही पं दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय का फर्स ध्वस्त
Next: बरसात में शुरू हुआ सोनबरसा- दलनछपरा मार्ग का चौड़ीकरण

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.