Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे ये बालवीर
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे ये बालवीर

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर 26 बच्चों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा
General Desk 19 January, 2019 1 minute read

नई दिल्ली। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर 26 बच्चों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा. इस बार सरकार ने इस बार प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया है. पहले एनजीओ इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर बच्चों को चुनता था, लेकिन इस एनजीओ पर वित्तीय अनियमितता के आरोप के बाद सरकार ने इस बार खुद वीर बच्चों का चयन किया है।
इस बार भारत पुरस्कार के लिए दो बच्चों का चुनाव किया गया है, जिसमें एक 8 साल की गुरुगा हिमा प्रिया और 14 साल के सौम्यदीप जाना हैं. दोनों जम्मू के रहने वाले हैं. दोनों को यह पुरस्कार हथियारबंद आतंकवादियों के साथ बहादुरी से सामना करने के लिए दिया जाएगा.

गुरुगा हिमा प्रिया भारत अवॉर्ड
उम्र- 8 साल
10 फरवरी 2018 को हथियारबंद आतंकियों ने जम्मू के सुंजवन सैन्य कैंप में हमला बोला था. इसमें 20 भारतीयों की मौत हुई थी. 20 घायल हुए थे. प्रिया उस वक्त अपनी मां के साथ घर पर सो रही थी. हमला होने के बाद दोनों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया. आतंकियों ने उनके आंगन में एक ग्रेनेड फेंका जिसमें प्रिया घायल हो गई. लेकिन उसने आतंकियों को लंबे समय तक बातचीत में उलझाए रखा और आतंकियों से खुद को अपनी मां और दो छोटी बहनों को बचाने में सफल रही. उस वक्त प्रिया के पिता घर पर नहीं थे जो पेशे से हवलदार हैं.
सौम्यदीप जाना, भारत अवॉर्ड
उम्र -13 साल
सुंजवन आर्मी स्टेशन में आतंकी हमले के दौरान सौम्यदीप ने अपनी मां और बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, और बाहर से ताला लगा दिया. आतंकियों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. लेकिन सौम्यदीप ने स्टील के बक्से से बैरिकेडिंग कर दी. बौखलाए आतंकियों ने एक ग्रेनेड फेंककर एके 56 राइफल से फायरिंग कर दी. इस वजह से सौम्यदीप घायल हो गया और तीन महीने तक कोमा में रहा. उनका बायां हिस्सा पैरालाइज्ड है. घटना के चलते उनके देखने और सुनने की शक्ति भी क्षीण हो गई. लेकिन चेहरे पर मुस्कान लिए वह कहते हैं, मुझे मेरे परिवार के लिए यह करना था. मैं उन्हें मरने के लिए नहीं छोड़ सकता था.
नितिषा नेगी- गीता चोपड़ा अवॉर्ड (मरणोपरांत)
उम्र-15 साल
अंडर 17 फुटबॉल टीम की सदस्य के रूप में नितिषा पसिफिक स्कूल गेम्स के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थीं. जहां 10 दिसंबर 2017 को एक बीच में टूर्नामेंट के बाद सागर की बड़ी लहर कुछ लोगों को बहा ले गई. नितिषा ने अपनी दोस्त को पानी में फंसा हुआ देखकर पानी में कूद गई और अपनी दोस्त को बचाने में सफल रही. लेकिन वह खुद पानी में बह गई और उसकी मौत हो गई.
गोहिल जयराज सिंह संजय चोपड़ा अवॉर्ड
उम्र- 6 साल
गुजरात के 6 साल गोहिल जयराज अपने दोस्त को मौत के मुंह से खींच लाने में कामयाब रहे. उस वक्त अपने दोस्त के साथ खेल रहे थे जब एक तेंदुए ने उसके दोस्त पर हमला कर दिया. अपने दोस्त को खतरे में देखकर गोहिल ने पत्थर उठाया और तेंदुए पर फेंक दिया. लेकिन तेंदुए ने पकड़ नहीं छोड़ी. इसके बाद गोहिल ने अपनी खिलौना कार तेदुंए की तरफ फेंकी जिसकी आवाज सुनकर तेंदुए भाग गया.
मुस्कान और सीमा, बाबू गैधानी अवॉर्ड
उम्र- 17 और 14 साल
हिमाचल प्रदेश की दो दोस्त मुस्कान और सीमा को स्कूल जाने के रास्ते कुछ युवक रोज छेड़खानी करते थे. उन पर भद्दे कमेंट भी पास करते थे. जब ये आए दिन की घटना हो गई तो उनको सबक सिखाने के लिए दोनों ने कराटे क्लास जॉइन की. इसके बाद दोनों ने उसी जगह जाकर उन युवकों की जमकर पिटाई की. वे उन शोहदों को पुलिस स्टेशन लेकर गईं और एफआईआर दर्ज करवाई.
कैमिलिया कैथी- बापू गैधानी अवॉर्ड
उम्र- 12 साल
मेघालय की बहादुर बच्ची कैमिलिया ने बहादुरी दिखाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ बड़े भाई की जान बचाई थी. 6 जुलाई 2017 को जब वह अपने घर आई तो देखा कि घर में आग लगी हुई है. कैमिलिया ने बताया कि उनकी चाची चीखते हुए घर से बाहर आई. इससे पहले हम कुछ समझ पाते मेरा भाई अंदर चला गया. मैंने उसे बाहर बुलाया लेकिन वहां कई लोग चीख रहे थे. इसलिए वह सुन नहीं पाया. मैं उसके पीछे अंदर भागी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. आग के चलते कैमिलिया का पूरा घर ध्वस्त हो गया. कैमिलिया को अफसोस है कि वह गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा नहीं बन सकेगी.
अनिका जैमिनी- बापू गैधानी अवॉर्ड
उम्र- 8 साल
राजस्थान की अनिका ने छोटी सी उम्र में ही जान की बाजी खेलकर किडनैपर्स से खुद को बचा लिया. अनिका उस वक्त अपने घर के पास में थी जबकि कुछ किडनैपर्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. लेकिन फिर भी अनिका खुद को बचाने में कामयाब रही.

Tags: सम्मानित

Post navigation

Previous: सीएमओ के खिलाफ गरजे कर्मचारी, दी चेतावनी
Next: प्रसपा के बिना प्रदेश में कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता: शिवपाल

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.