Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ऊंची दुकान फीका पकवान बन कर रह गया है आईटीआई इब्राहिमाबाद
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

ऊंची दुकान फीका पकवान बन कर रह गया है आईटीआई इब्राहिमाबाद

शानदार बिल्डिंग, 12 ट्रेड के प्रशिक्षण के संसाधन उपलब्ध सिर्फ सात ट्रेड स्वीकृत जिसमें सिर्फ दो ट्रेड के लिए ही अनुदेशक तैनात
General Desk 1 July, 2019 1 minute read

शानदार बिल्डिंग, 12 ट्रेड के प्रशिक्षण के संसाधन उपलब्ध

सिर्फ सात ट्रेड स्वीकृत जिसमें सिर्फ दो ट्रेड के लिए ही अनुदेशक तैनात
बैरिया(बलिया)। विधान सभा क्षेत्र का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इब्राहिमाबाद ऊंची दुकान फीका पकवान की तरह हो कर रह गया है. जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी कोई भी इसके प्रति गम्भीर नहीं है. बिल्डिंग व संसाधन से युक्त इस प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेड व अनुदेशकों का टोटा है. ट्रेड के तौर पर यहाँ के लिए सात ट्रेड स्वीकृत हैं. लेकिन यहां पर एक मात्र अनुदेशक ही नियुक्त हैं.

80 के दशक के उत्तरार्ध में द्वाबा के मालवीय माने जाने वाले तत्कालीन विधायक स्व मैनेजर सिंह के प्रयासों से यह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित हुआ. जिन उद्देश्यों को लेकर यह बना उन उद्देश्यों को पूरा करने में यह समर्थ नहीं हो पा रहा है.
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इब्राहिमाबाद में वेल्डर, स्टोनो, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वायर मैन, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, फैशन डिजाइनर कुल सात ट्रेड स्वीकृत हैं. जिसमें वायर मैन ट्रेड आईटीआई नवानगर से सम्बद्ध कर दिया गया है. शेष बचे छ: ट्रेडों में से सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के लिए ही अनुदेशक तैनात हैं. शेष ट्रेड के लिए अनुदेशक नहीं है. अनुदेशक व स्टोनो ट्रेड के लिए 42-42 छात्र तथा शेष ट्रेड के लिए 22-22 छात्रों का हर सत्र में ऐडमीशन होता है. अनुदेशों के अभाव में यहाँ के छात्र एकलव्य सरीखे बन कर रह जाते हैं.
तत्कालीन विधायक भरत सिंह के प्रयासों से वर्ष 2001 में इब्राहिमाबाद में भव्य भवन का निर्माण हुआ था. जिसमें 24 कक्षाएं, कार्यालय, प्रयोगशाला, पानी टंकी, स्टाफ के लिए आवास सब व्यवस्था दी गई. अपेक्षा की गई कि जल्दी ही 24 ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा. सब कुछ होने के बाद भी इस संस्थान पर खास कर जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है. प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे छात्रों का आरोप है कि कक्षाएं नहीं चलती. यहां पर कम्प्यूटर के लिए आए धन में बड़े पैमाने पर धांधली करके पुराना कम्प्यूटर लगा दिया गया. कोई कम्प्यूटर एक बार भी चालू नहीं हुआ.
इब्राहिमाबाद निवासी छात्र नेता सुनील सिंह पप्पू का कहना है कि ट्रेड बढ़ता, अनुदेशक तैनात होते, छात्र अधिक संख्या में आते तो इब्राहिमाबाद बाद का विकास होता और बच्चे भी प्रशिक्षित होते. लेकिन यहां तो बस बिल्डिंग ही चमकदार दिखती है। बाकी सब शून्य है.

सपा नेता अजय सिंह का कहना है कि आज इलाके में महिला महाविद्यालय, पालीटेक्निक स्कूल स्वीकृत होने की बात बताई जा रही है. तीन दशक पहले से चल रहा यहाँ का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जब अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है. राजकीय बालिका विद्यालय, फायर स्टेशन, मंडी समिति जैसे महात्वाकांक्षी प्रोडक्ट यहाँ अभी तक अपना अस्तित्व नहीं खड़ा कर पाए तो फिर आगे की घोषणाओं में कितना दशक लगेगे. लोग समझ रहे है.
छात्र नेता धनंजय सिंह का कहना है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इब्राहिमाबाद में ट्रेड बढें, सबके लिए अनुदेशक तैनात हों, सभी के लिए छात्र आवें और यहाँ विभिन्न ट्रेडों के लिए बैरिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता दी जाय. तब होगा स्व मैनेजर सिंह का सपना पूरा तथा क्षेत्र का विकास.

Tags: बैरिया समस्या

Post navigation

Previous: अधिशासी अभियंता चतुर्थ के आश्वासन के बाद छात्र नेताओं का अनशन समाप्त
Next: कभी भी गिर सकता है उप स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर कला का जर्जर भवन

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.