Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • हर रोज लें संकल्प, करें पूरा, जरूर मिलेगी सफलता- असीम अरूण
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार

हर रोज लें संकल्प, करें पूरा, जरूर मिलेगी सफलता- असीम अरूण

हर रोज लें संकल्प, करें पूरा, जरूर मिलेगी सफलता- असीम अरूण - टीडी कालेज में युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से की बातचीत - सरकारी सेवा, उद्यमिता सहित कई क्षेत्र में समाज कल्याण मंत्री ने सफलता के दिए अहम टिप्स
सेंट्रल डेस्क 9 September, 2023 1 minute read
Take a resolution every day, fulfill it, you will definitely get success - Aseem Arun

हर रोज लें संकल्प, करें पूरा, जरूर मिलेगी सफलता- असीम अरूण

– टीडी कालेज में युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से की बातचीत

– सरकारी सेवा, उद्यमिता सहित कई क्षेत्र में समाज कल्याण मंत्री ने सफलता के दिए अहम टिप्स

बलियाः समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण शनिवार को बलिया जनपद भ्रमण के दौरान अपना अधिकांश समय छात्र-छात्राओं को दिया. उन्होंने टीडी कालेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत की.

उनको सफलता के तमाम टिप्स दिये. पढ़ाई व सफलता से जुड़े उनके सवालों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया.
पूर्व वरिष्ठ आईपीएस व मंत्री को एक अभिभावक के रूप में अपने साथ पाकर छात्र-छात्रा भी काफी उत्साहित दिखे.
मंत्री श्री अरूण ने कहा कि आज तमाम युवाओं का रूझान प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर सरकारी सेवाओं में जाने का है. यह अच्छी बात है, पर शत प्रतिशत बच्चे इसमें सफल नहीं हो सकते.

ऐसे में उद्यमिता भी उनके लिए अच्छा विकल्प है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार ने तरक्की के तमाम रास्तों को खोला है. शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता को विकसित करने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है. युवाओं से कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की वेबसाईट पर जाकर अपने सुझाव जरूर दें. अगर कोई कमी होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा. संचालन कला शिक्षक इफ़्तिख़ार खाँ ने किया. प्राचार्य सहित पूरा महाविद्यालय स्टाफ मौजूद था.

बलिया से के के पाठक की रिपोर्ट

काम सच्चा व पक्का हो तो जरूरी मिलेगी सफलता

मंत्री ने युवाओं से कहा कि जिस क्षेत्र में आपकी रूचि हो, उस क्षेत्र में सच्चा व पक्का काम होगा तो सफलता जरूरी मिलेगी. सच्चा, यानि ईमानदारी से तथा पक्का, यानि योजना बनाकर परिपूर्ण ढ़ंग से तैयारी करें तो बेहतर परिणाम आपके सामने होगा. यह भी कहा कि चाहे पढ़ाई हो, यातायात हो या सामाजिक जीवन, सबमें अनुशासन व कानून का अनुपालन अनिवार्य है.

माता-पिता व धरती मां की सेवा भी आपके संकल्पों में हो शामिल

मंत्री असीम अरूण ने युवाओं से कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे पूरा करने के लिए हर रोज सुबह संकल्प लें कि आज क्या करना है, और सोने से पहले तक उसे पूरा करें. धरती मां की सेवा, यानि पर्यावरण संरक्षण और माता-पिता का सम्मान व सेवा भी आपके संकल्पों में जरूर शामिल हो. इससे आपको शांति व सुकून की अनुभूति होगी और इसका फायदा आपको पढ़ाई में भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि ऑनलाईन पढ़ाई से शिक्षा में अवसर की समानता सबको मिली है. वहां दुनिया के अच्छे से अच्छे अध्यापक मिल रहे है. यह सुखद परिवर्तन है। खासकर छोटी नगरों में बेहतर शिक्षा की चुनौती थी, जो इससे दूर हुई है. आज गांव में रहकर युवा लाखों के पैकेज की नौकरी कर रहे हैं.

सवाल-जवाब: कहानी के जरिए समझाया, कैसे मिलेगी सफलता

युवा संवाद का घरर्यक्रम में युवाओं ने तमाम तरह के सवाल किए, जिसका मंत्री ने न सिर्फ उत्तर दिया, बल्कि कहानी व अन्य कई उदाहरण के माध्यम से समझाया भी। छात्र-छात्राओं के सवालों के कुछ अंश इस प्रकार हैंः-

मृत्युंजय ठाकुरः मैं टाइम टेबल बनाता हूं, पर उसका पालन लगातार नहीं कर पाता. इसके लिए क्या करूं ? सफलता के लिए क्या करूँ ?
मंत्रीः टाइम टेबल बनाएँ और उसका पालन करने के लिए संकल्पित हों. उन्होंने इस सवाल का उत्तर अध्यापक, कांच का जार, कंकड़, बालू व पानी की कहानी के माध्यम से समझाया. कहा कि जीवन में सबसे पहले योग-व्यायाम, पढ़ाई व माता-पिता की सेवा में अपना समय दें। सफलता के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है. इसके बाद बचे समय में से कुछ समय मित्रों को दे सकते हैं। फिर थोड़ा बहुत समय सोशल मीडिया पर सकारात्मक क्षेत्र में दें. इस मानक पर चलें तो सफलता मिलनी तय है.

छात्रा अंकिता चौहानः पढ़ाई के दौरान मन एकाग्र नहीं होने पर क्या करें ?
मंत्रीः जहां रूचि होगी, उस क्षेत्र में आप स्वतः एकाग्र होकर काम करेंगे. इसलिए अपनी रूचि के हिसाब से लक्ष्य चुनें। कुछ चैप्टर बोरिंग लग सकते हैं, इसलिए शुरूआत रूचि वाले चैप्टर से करें. मेेडिटेशन व्यायाम भी एकाग्रता के लिए करें। यह भी ध्यान रहे कि घंटों की गिनती की पढ़ाई से अधिक जरूरी लक्ष्य के हिसाब से पढ़ाई है. योग व्यायाम के लिए 40 मिनट जरूर दें.

आसमा खातूनः परीक्षा में तनाव को दूर कैसे करें ?
मंत्रीः परीक्षा में तनाव कई छात्र-छात्राओं की चुनौती हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि अच्छी से अच्छी तैयारी हो। जितनी बेहतर आपकी तैयारी होगी, उतना ही तनाव कम होगा.

सानियाः पढ़ाई के दौरान लम्बे समय तक पढ़ाई व अपने अंदर उर्जा कैसे बनाये रखें ?
मंत्रीः हर एक छात्र-छात्राओं की अपनी-अपनी क्षमता है.

इसलिए अपने हिसाब से पढ़ाई करें. पढ़ाई के दौरान थकान महसूस हो तो हल्का ब्रेक लें, रिलैक्स होने के बाद फिर पढ़ाई शुरू कर दें। बस ध्यान रहे कि प्रतिदिन निर्धारित किया हुआ लक्ष्य जरूर पूरा हो.

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार भाजपा मंत्री समाज कल्याण मंत्री

Post navigation

Previous: काली पूजा हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुआ भंडारा
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 09 September 2023

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.