बिल्थरा मार्ग पर पलटी बाइक, दो घायल

बिल्थरा मार्ग पर करमौति गांव के समीप बाइक पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए परिवार वाले बलिया ले गए हैं.

सिकंदरपुर पुलिस को सता रहा है लाशों का ‘भूत’

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों के सरेह में महिलाओं की मिली लाशों की शिनाख्त पुलिस के लिए सरदर्द साबित हो रही है. शिनाख्त न होने के चलेत पुलिस आगे नहीं बढ़ पा रही है. जबकि वह इसके लिए बलिया सहित पूर्वांचल के अन्य जनपदों में भी हाथ पांव मार रही है.

परिवर्तन यात्रा को फाइनल टच देने की कवायद

दो दिन बलिया में भ्रमण के बाद भांवरकोल गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारी मंगलवार को अंतिम चरण में है. भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी टाउन पॉलिटेक्निक स्थित सभा स्थल पर जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के साथ हर तैयारी पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.

परिवर्तन यात्रा बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक दिशा – सकलदीप

भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक जजौली गांव में हुई. जिसमें पार्टी द्वारा 9 नवंबर को बलिया में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

उ जे मरबो रे सुगवा धनुक से सुगा गिरे मुरझाय

व्रत धारी महिलाओं द्वारा सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही डाला छठ पर्व संपन्न हुआ. इस दौरान नगर के प्रमुख तालाबों ,पोखरों व अस्थाई पोखरों पर उत्सव सरीखा माहौल रहा.

शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं कोटेदार – गुड्डू

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत् नवानगर ब्लाक के गांवों के पात्र गृहस्थी के चयनित अधिकांश कार्ड धारकों को कोटेदारों द्वारा आवश्यक वस्तुएं प्रदान नहीं किए जाने से उन में आक्रोश व्याप्त है.

हरपुर गांव में पटाखे से लगी आग, रिहाइशी झोपड़ी राख

हरपुर गांव में रविवार की रात में पटाखा से लगी आग से झोपड़ी सहित उसमें पड़े घरेलु सामान जल कर राख हो गया. साथ ही बुरी तरह से झुलस जाने से आठ मुर्गियों व दो बत्तखों की मौत हो गई.

आयुष चिकित्सक को मातृशोक, शोक सभा

आयुष चिकित्सकों की एक शोक बैठक खान कटरा में हुई. इसमे वरिष्ठ आयुष चिकित्सक डॉ. आरआर प्रसाद के माता जी के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई

दो बाइकों की भिड़ंत में गई युवती की जान, दो गंभीर

उभांव थाना क्षेत्र के नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर जमुआंव गांव के पास सोमवार को लगभग अपराह्न 12:30 बजे दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उसका जीजा व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख रेफर कर दिया.

डोमनपुर में नाचने को लेकर विवाद, मारपीट

सिकंदरपुर कस्बे के डोमनपुर मोहल्ले में छठ पूजन के दौरान रविवार की रात 8:30 बजे छठ घाट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. वजह डीजे के संगीत के दौरान नृत्य करने को लेकर हुआ विवाद था.

गौरामदनपुरा और डोमनपुर में जमकर मारपीट

नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा मदनपुरा गांव में छठ पूजा के दौरान मारपीट. पटाखा बजाने को लेकर हुआ विवाद. मौके पर पहुंची पुलिस, तनाव बरकरार मारपीट में बच्चों समेत आठ लोग घायल. उधर, सिकंदरपुर के डोमनपुर मोहल्ले में छठ पूजन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट. वजह डीजे के संगीत के दौरान नृत्य करने को लेकर हुआ विवाद था. इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग फरार.

शराब खरीद फरोख्त के खिलाफ एसपी से गुहार

पुरुषोत्तम पट्टी गांव के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज नारायण यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक बलिया से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा.

परिवर्तन यात्रा बदलाव की शुरुआत – रवि राय

भाजपा की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता के बदलाव की शुरुआत करेगी. सपा व बसपा के कुशासन से मुक्ति हेतु प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है. क्षेत्र के चढ़वा बरवां गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि राय ने यह विचार व्यक्त किया.

सूप दउरी खरीदारी संग पहले अर्घ्य की कवायद शुरू

व्रतियों में सूर्योपासना के अर्ध्यदान को लेकर अटूट आस्था और उल्लास छा गया है. शनिवार को नहाय-खाय के साथ डाला छठ का व्रत आरंभ हो गया.

गुंडाराज व सांप्रदायिकता से मुक्ति बसपा ही दिला सकती है – महफूज

बसपा ही प्रदेश को गुंडाराज व संप्रदायिकता से मुक्ति दिला सकती है. सपा के शासन काल में प्रदेश में संगीन अपराधों की बाढ़ व भ्रष्टाचार चरम पर है.

9 को जंतर मंतर पर रैली में भाग लेने का आह्वान

भारतवर्षीय गोंड महासभा की बैठक जल्पा जी मंदिर के प्रांगण में हुई. इसमें विधानसभा व लोकसभा में अनुसूचित जनजाति हेतु सीटें आरक्षित करने की मांग को लेकर महासभा के तत्वावधान में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 9 नवंबर को आयोजित आदिवासी अधिकारी रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया.

शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ा, झुलस कर गिर पड़ा

पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछपार गांव में शुक्रवार को सुबह पोल पर जम्फर जोड़ते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया.

उचराव गांव के खेत में मिला युवती का शव

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के उचराव गांव के समीप तिलौली – भरथांव मार्ग पर पूर्व मंत्री राजधारी सिंह के बाग के सामने विजयी सिंह के धान की खड़ी फसल में लगभग 20 मीटर अन्दर एक अज्ञात महिला का शव मिला है. उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष के आसपास आंकी गई है.