खरीद चट्टी पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो जख्मी

मनियर मार्ग के खरीद चट्टी के समीप सोमवार की दोपहर में दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिकंदरपुर नगर पंचायत इलाके में अलाव की व्यवस्था

कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कस्बा के बस स्टेशन चौराहा, बाजार चौक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में अलाव जलवाया.

सीसोटार गांव में छत से गिरकर किशोरी घायल

क्षेत्र के सीसोटार गांव में रविवार की शाम छत से गिरकर 10 वर्षीय बालिका गंभीर रुप से घायल. सीसोटार गांव के रामबिलास गोंड़ की 10 वर्षीय पुत्री अंजली शाम के समय छत पर किसी कार्यवश गई थी, उसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह मकान के आंगन में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई.

जिसे जीव से प्रेम नहीं, वह परमात्मा को भी स्वीकार्य नहीं

जिस जीव को प्रेम नहीं आता, जो स्वयं को बड़ा जपी तपी साधक व पंडित होने का ढोंग रचता है व रोजाना लाखों मनके फेरता हो, उसे परमात्मा कभी स्वीकार नहीं करते. परमधाम डूंहा में आयोजित अद्वैत शिवशक्ति यज्ञ एवं गीता प्रवचन कार्यक्रम में द्विजानंद ब्रह्मचारी ने यह विचार व्यक्त किया.

प्रदेश के विकास में अखिलेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी – रिजवी

पुरुषोत्तमपट्टी चट्टी पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी, जिसके मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी रहे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इलाके का सपना था कि खरीद-दरौली पर पक्का पुल बन जाए, मेरा सपना था, जिसको पूरा सपा के सरकार ने किया.

पति के बाद बेटा खो चुकी आरती के आंसू थम नहीं रहे

उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर -बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह हुए वाहन दुर्घटना में घायल छात्र आठ वर्षीय अविनाश तिवारी की देर रात इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर का बुझ गया चिराग.

अद्वैत शिव शक्ति यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से

परमधाम परिसर डूंहा के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय अद्वैत शिव शक्ति यज्ञ एवं गीता प्रवचन के कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा निकालने के साथ हुआ. इसमें सैकड़ो नर-नारियों ने भाग लिया.

कोहरे में खड़े ट्रक से जा भिड़ा बाइक सवार, हालत गंभीर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जलालीपुर चट्टी पर शुक्रवार की देर रात खड़ी ट्रक से टकरा जाने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार वाले इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल बलिया ले गए हैं.

छह माह बाद भी वेतन नहीं मिला, धरने पर बैठे लेखपाल

छह माह बाद भी वेतन भुगतान न होने पर लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया. धरने को संबोधित करते हुए लेखपालों ने चेताया कि वेतन भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

नरला के पास जीप की चपेट में आया बच्चा, मऊ रेफर

उभांव थाना क्षेत्र के नरला ग्राम के समीप सिकंदरपुर-बिल्थरारोड मार्ग पर शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे स्कूल जाने के लिए सड़क पार करते समय सवारी जीप की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे घरवालो ने घायल बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघुडी पहुंचाया.

कुड़ियापुर गांव से चार दिन से लापता है किशोर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुड़िया पुर गांव निवासी चार दिन पूर्व कोचिंग पढ़ने गए रास्ते में रहस्यमय ढ़ंग से लापता 15 वर्षीय किशोर की काफी तलाश के बाद भी अब तक पता नहीं चल पाया है.

रामगोविंद चौधरी आज आएंगे और जियाउद्दीन रिजवी कल

पशुधन विभाग मंत्री जियाउददीन रिजवी का आगमन जनपद में 8 दिसम्बर को हो रहा है, जबकि पंचायती राज मंत्री रामगोविन्द चैधरी का आगमन 7 दिसम्बर, 2016 को जनपद में हो रहा है.

कुपोषित व अतिकुपोषित को अलग अलग चिन्हित करें

बाल विकास परियोजना केंद्र पंदह के डवाकरा हाल में मंगलवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के सुपरवाइजरो व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 एवं 12 दिसम्बर को आयोजित होने वाले वजन दिवस के अवसर पर उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

खरीद-दरौली घाट पीपा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा

खरीद दरौली घाट पीपा पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. दो पाटों में बटी घाघरा नदी के खरीद घाट की तरफ 25 व दरौली की ओर साठ पीपे जोड़कर पुल तैयार किए गए हैं.

भाजपा प्रान्तीय परिषद के सदस्यों का हुआ मनोनयन 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद बलिया जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रो से प्रान्तीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी किया.

टिकुलियां के पास हादसे में गई अधेड़ की जान

भीमपुरा थाना क्षेत्र के टिकुलियां के पास नगरा भीमपुरा मार्ग पर बाइक की टक्कर से चन्द्रभान यादव (52) पुत्र स्व. देवराज यादव निवासी टिकुलियां की मौत हो गई.

सिकंदरपुर में भाजपाइयों की बैठक

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शिशु मंदिर, सिकंदरपुर के प्रांगण में हुई. इसमें बूथ, कमेटियों के गठन के प्रगति की समीक्षा कर उसे शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया.