ढाई महीने बाद भी बैंकों में नगदी संकट बरकरार

नोट बंदी के करीब ढाई माह बाद भी यहां के बैंकों में जारी नगदी संकट लोगों पर भारी पड़ रहा है. शादी विवाह तथा अन्य कार्यो हेतु आवश्यकता से काफी कम नगदी दिए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है, जिससे बैंकों के सामने प्रायः रोजाना हो हल्ला जारी है.

ई रिक्शा पलटने से यात्री गंभीर रूप से घायल

मनियर मार्ग पर सिसोदा पुलिया के समीप शनिवार को दोपहर में ई रिक्शा के पलट जाने से नूरुल साथ गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चुनाव के मद्देनजर सिकंदरपुर पुलिस होमवर्क में जुटी

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस का कवायद क्रमशः तेज होता जा रही है. लोगों के पाबंद करने, असलहा जमा कराने और मुकदमा पंजीकृत करने का कार्य तेजी से जारी है.

पत्रकारों की बैठक 22 को सिकंदरपुर में

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया की एक बैठक का आयोजन 22 जनवरी को 11:00 बजे दिन से मनियर मार्ग स्थित पत्रकार शंभुनाथ मिश्र के आवास पर किया गया है.

बलिया में 18 हजार नव युवा पहली बार वोट डालेंगे

इस दिन नोडल अधिकारी के प्रयास से एक लाख मतदाता जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन वाले पोस्टर एकत्रित होने का अनुमान किया गया है.

पलक पावड़े बिछाये समर्थकों ने रामगोविंद का भव्य स्वागत किया

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामगोविंद चौधरी को समाजवादी पार्टी के टिकट मिलने पर अपने गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने गाजे बाजे व फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया.

नीरज सिंह गुड्डू का ‘राजतिलक’ कर गए प्रभुनाथ

सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में गुरुवार को स्व.बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में (स्व. बद्री सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर) आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि बद्री बाबू जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं, जो राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी गौतम बुद्ध जैसे आचरण के धनी थे.

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 21 जोड़े

स्व. बद्री सिंह सेवा संथान द्वारा बड़ा पोखरा प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एकत्रित 21 जोड़े एक दूजे के हो गए.

110 लीटर शराब समेत कारोबारी हत्थे चढ़े

सिकंदरपुर थानान्तर्गत नवानगर गांव में आज पुलिस बल के साथ कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर छापा मार 110 लीटर कच्ची शराब के साथ मोहमद सफीक और मोती तुरहा नामक दो आरोपी पकडे गए.

हाई स्कूल का छात्र डेढ़ माह से लापता

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ियापुर निवासी हाई स्कूल का एक छात्र विगत डेढ़ महीने से लापता है, जिसका अभी तक सुराग नहीं लग पाने से परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है.

स्कूल बस की चपेट में आई छात्रा घायल, गंभीर

बुधवार की सुबह घर से साइकिल द्वारा स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा बस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है.

सफलता के लिए बसपा कार्यकर्ताओं का प्रयास जरूरी – यादव

बसपा के तत्वावधान में बस स्टेशन के समीप आयोजित एक समारोह में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया. जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया और उनके दीर्घायु होने का कामना किया.

सिकंदरपुर में रोडवेज कर्मचारी से 20,000 की लूट

सिकंदरपुर से पैदल अपने गांव जा रहे थाना क्षेत्र के चकिया (मिश्र चक) निवासी रोडवेज कर्मी राहुल यादव से रविवार को दोपहर में बदमाशों ने रुपये 20,000 छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से आराम से भाग निकले. सूचना पाकर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

सुखपुरा में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 को

सुखपुरा इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 17 जनवरी को 10:00 बजे से विद्यालय में संपन्न होगी. उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह और विभागाध्क्ष संजय शर्मा ने दिया है.

मनियर के दियरा टुकड़ा 2 में आग से भारी तबाही

मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दियरा टुकड़ा नंबर 2 में शुक्रवार की रात अलाव से निकली चिंगारी से आग लगने से दर्जनों झोपड़ियों सहित कई मवेशी जल कर राख हो गए.

सिकंदरपुर पुलिस ने 1,38,200 नगदी बरामद किया

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दरौली घाट पर शुक्रवार को सिकंदरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख अड़तीस हजार दो सौ नगदी पकड़ा गया.

भाजपाइयों ने माटी का तिलक लगाकर ली प्रतिज्ञा

भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में जहां समृद्धि को पंख लगे हैं वही विश्व में भारत की साख बढ़ी है. सरकार ने किसानों के हितार्थ अनेक योजनाएं चला रखी है, जिनसे किसान वर्ग लाभान्वित होगा.

खेजुरी में एक लाख बयासी हजार नगदी बरामद

खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के समीप बुधवार की देर शाम खेजुरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक लाख बयासी हजार नगदी पकड़ा गया.