नीरज सिंह गुड्डू का ‘राजतिलक’ कर गए प्रभुनाथ

सहतवार बड़ा पोखरा प्रांगण में गुरुवार को स्व.बद्री नाथ सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में (स्व. बद्री सिंह की 15 वीं पुण्यतिथि पर) आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि बद्री बाबू जैसे लोग बिरले ही जन्म लेते हैं, जो राज परिवार में जन्म लेने के बाद भी गौतम बुद्ध जैसे आचरण के धनी थे.

अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 21 जोड़े

स्व. बद्री सिंह सेवा संथान द्वारा बड़ा पोखरा प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोचार के बीच क्षेत्र के विभिन्न जगहों से एकत्रित 21 जोड़े एक दूजे के हो गए.

बद्रीनाथ सिंह – लोकतंत्र संग्राम में भागीदारी ही बना टर्निगं प्वाइंट

सहतवार के चेयरमैन रहे बद्रीनाथ सिंह की 15वीं पुण्य तिथि पर बद्री सिंह सेवा संस्थान द्वारा 19 जनवरी को आयोजित बड़े पोखरे पर कार्यक्रम मे 21 सुकन्याओं का वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ विवाह कराया जाएगा.

सहतवार में पुलिस व आरपीएसएफ जवानों का फ्लैग मार्च

विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष एव भयमुक्त कराने हेतु बांसडीह क्षेत्राधिकारी रामलखन सरोज व रेलवे पुलिस सुरक्षा बल के कमांडेंट केसी त्यागी के नेतृत्व में सहतवार में रेलवे पुलिस सुरक्षा बल के जवानों ने स्थानीय पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया.

सहतवार में 19 को 21 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधेंगी

सहतवार स्थित स्व. बद्री नाथ सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाले कार्यक्रम में 19 जनवरी पंद्रहवी पुण्यतिथि को श्रद्धाजंलि सभा के आयोजन के साथ साथ इस वर्ष से 21 कन्याओं के शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है

5200 बच्चे भाग लेंगे अंजू देवी प्रोत्साहन कॉम्पिटीशन में

सहतवार स्थित सिटी कान्वेंट स्कूल के तत्वावधान में स्वर्गीय अंजू देवी प्रोत्साहन कॉम्पिटीशन जनपद के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

फरार चल रहे आरोपियों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा

विवेचक सहतवार थानाध्यक्ष मूलचन्द चौरसिया ने फरार चल रहे गुड्डू नट पुत्र इब्राहीम नट निवासी नकहरा थाना गड़वार व अन्सार नट पुत्र इजराइल नट निवासी धनौताधुरा थाना गड़वार निवासी को गैगेस्टर एक्ट की धारा 82 के तहत दरवाज़े पर नोटिस चस्पा कर दी है.

सहतवार पुलिस ने कच्ची शराब संग गिरफ्तार दो लोगों को जेल भेजा

सहतवार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को 10 लीटर कच्ची दारू के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.

भोपतपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटा, तीन घायल

बुधवार के शाम साढ़े पांच बजे के क़रीब बिनहाँ-भोपतपुर मार्ग पर भोपतपुर गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से बलिया भेजा गया.

लोकतंत्र सेनानी पारसनाथ स्वर्णकार पंचतत्व में विलीन

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं एक में लोकतन्त्र रक्षक सेनानी 60 वर्षीय पारसनाथ स्वर्णकार पुत्र स्व. गोपाल स्वर्णकार के निधन की खबर सुनते ही पूरे नगर पंचायत सहित आस पास के क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

बंदर के उछल कूद के चलते बुजुर्ग महिला छत से गिरी

सहतवार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में रविवार को अपने छत पर बैठ धूप सेंक रही 65 वर्षीय महिला बन्दर द्वारा धक्का दिए जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गई. घायल को परिजन निजी साधन द्वारा सीएचसी रेवती पहुंचाए. वहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

गभीराढ़ घाट पर घाघरा नदी में डूबा युवक

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे के अपने दोस्त के साथ घाघरा नदी में पानी लाने गया युवक डूब गया. सूचना पर मौके पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को काफ़ी देर तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली.

सुरहिया गांव के पास पिकप ने बाइक सवार को रौंदा

सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया गांव के समीप गुरुवार को पुलिया के पास मोटर साइकिल और पिकप में भिड़ंत के दौरान मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक पिकप लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

इनामी शातिर रेवती पुलिस के हत्थे चढ़ा

रेवती थाना क्षेत्र के दतहां त्रिमुहानी के समीप बुधवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने दो हजार के इनामी बादमाश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया.

बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच मारपीट, दस घायल

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया में मंगलवार की सुबह बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दी गई है. सहतवार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

सहतवार में युवती की सिर कटी लाश मिली

सहतवार थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम सहतवार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आऊटर सिगनल के 100 मीटर पश्चिम रेलवे ट्रैक पर अज्ञात 21 वर्षीय लड़की की सिर कटी लाश मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी है.

आजमगढ़ रंग महोत्सव में सहतवार के देव सिंह पुरस्कृत

आज़मग़ढ जिले में पहली जनवरी को सर्योदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार की सायं 4 दिवसीय 15वां रंग महोत्सव के फाइनल में पंचम रंग मंचम नाट्य ग्रुप के कलाकार को जिलाधिकारी द्वारा उम्दा कलाकारी के लिए प्रतिभा समान से नवाजा गया. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि निराहुवा व पवन सिंह रहे.

आलू के खेत से लौटे किसान ने ठंड से दम तोड़ा

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डुमरिया में बुधवार के सुबह आलू के खेत से दवा का छिड़काव कर दोपहर के करीब घर लौटे एक 45 वर्षीय किसान ने ठण्ड से दम तोड़ दिया.

नीरज सिंह “गुड्डू” बांसडीह से सपा प्रत्याशी, समर्थकों की बांछें खिलीं

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा नीरज सिंह “गुड्डू” के प्रत्याशी घोषित करने की खबर जैसे ही मिली, पूरे क्षेत्र सहित नगर वासियों, ग्रामीण क्षेत्रों के सपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी.