धर्मात्मा सिंह राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिलाध्यक्ष मनोनीत

सहतवार निवासी धर्मात्मा सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न लोगों द्वारा स्वागत किया गया एवं बधाई दिया गया.

पुलिसिया कार्रवाई से दयाछपरा, रेवती व सहतवार के शराब कारोबारियों में हड़कम्प

पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840  शीशी शराब की बरामदगी की है. 

सहतवार नगर पंचायत में घरों से कूड़ा कलेक्ट करने की योजना शुरू

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहतवार नगर पंचायत में मंगलवार को घर-घर कूड़ा उठाने को लेकर नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडू ने ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

एक और विवाहिता अग्नि की भेंट चढ़ी, दहेज हत्या की रिपोर्ट

दहेज में हीरो होंडा मोटर साइकिल नहीं मिलने के कारण ससुरालियों ने विवाहिता को जला कर मार दिया. यही आरोप लगाते हुए विवाहिता के मायका पक्ष द्वारा सहतवार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है.

लेन देन के विवाद में युवक के सीने में उतार दी गोली

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिगही में शनिवार की रात रुपये के लेन देन के विवाद में  एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

पवित्र रमजान का महीना आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश देता है

सहतवार नगर पंचायत चेयरमैन स्वर्णप्रभा सिंह द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने लजीज व्यंजनों के साथ इफ्तार किया

इफ्तार पार्टी में उठाए लजीज व्यंजनों के लुत्फ

सहतवार कस्बा क्षेत्र के समाजसेवी अजय सिंह के अवास पर बुधवार को रोजा इफ्तार का आयोजन नूरानी माहौल में किया गया. इसमे राजनीतिक दल के नेताओं ने भी शिरकत किया.

घोड़हरा ढाले पर मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे हत्थे चढ़े

पुलिस और स्वाट टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी. घोड़हरा ढाले पर मुठभेड़ के बाद पांच अंतरजनपदीय लुटेरों को दबोचा गया.

एसपी ने थाना सहतवार के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण 

सहतवार थाने में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, नगर पंचायत सहतवार प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, क्षेत्राधिकारी राम लखन सरोज ने मंगलवार को बारह नवनिर्मित भवन एवं महिला थाने का लोकार्पण फीता काटकर किया.

सहतवार बिसौली मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में गई युवक की जान

सहतवार बिसौली मार्ग पर खोरौली गांव के मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब दो बाइकों की टक्कर हो गई. इसमें एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

आंधी में डगमगाती डेंगी से गिर कर डूबा मछुआरा, सरोवर में मिला बुजुर्ग का शव

फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गंगा तट पर शनिवार की शाम को मछली मारते समय डेंगी से मछुआरा नदी में गिर गया. साथी किसी तरह से बच गया. दूसरे दिन उसका शव दो मीटर दूर बालू के टीले के पास मिला. उधर, चैनरामबाबा सरोवर में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

तीन सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोग घायल

रसड़ा के महतवार चट्टी के समीप अनियंत्रित बाइक के पलटने से तीन लोग घायल हो गए. उधर, नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसी क्रम में बांसडीह-मनियर मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक चुटहिल हो गए.

नकली उर्वरक,खाद,बीज व कीटनाशक से पटा बाजार, विभाग मौन

सहतवार (बलिया)। नकली खाद बीज व कीटनाशकों की क्षेत्र के बाजारों में धडल्ले से हो रही बिक्री से किसान परेशान है. नकली बीज बोकर किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं.

कीचड युक्त रास्ता ऊपर से डग्गामार वाहन, सांसत मे राहगीर

सहतवार( बलिया)। स्थानीय थाने से सटे सहतवार चांदपुर मार्ग पर बजबजाती नालियां से निकल रहे पानी से लोगों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

कमांडर की चपेट में आऩे से बाइक सवार की मौत

सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सहतवार विनहा मार्ग पर पकहा मन्दिर के पास तेज रफ्तार से जा रही (सहतवार की तरफ से) कमाण्डर की चपेट में आने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गयी.

बाइक की चपेट में आई बच्ची घायल, विवाहिता की मौत

बेल्थरा मार्ग पर हॉस्पिटल मोड़ के समीप सड़क पार करते समय बाइक के धक्का से साधना (9) घायल हो गई. साथ ही बाइक सवार अनिल ओझा (25) भी घायल हो गया.

पति-पत्नी पर चाकू से हमला, पत्नी की मौत, पति गम्भीर

सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में पत्नी की विदाई को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी को चाकू लग गया. घायलावस्था में दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी रेवती लाया गया.

आग से दो झोपड़ियां जली, बुझाने की कोशिश मे दो झुलसे

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदीशपुर की नयी बस्ती पुरवा में सोमवार को दिन में 11 बजे के लगभग अचानक लगी आग से एक परिवार की दो रिहायशी झोपड़ियों सहित उसमे रखा सारा समान जल कर राख हो गया.

पांच पलानियां जल कर राख, किशोर व भैंस गंभीर रूप से झुलसे

सहतवार थाना क्षेत्र में बुधवार के दिन लगभग एक बजे क्षेत्र के ग्राम सभा जगदीशपुर के बाबा के डेरा पुरवा के राजभर बस्ती में अचानक लगी आग से एंक लड़का व एक भैस झुलस गयी.

समरसता बिगाड़ने वाली नीतियों के विरुद्ध संषर्ष जारी रहेगा – रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में अपने जनप्रिय नेता रामगोविंद चौधरी का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से लाद दिया.