Tag: सपा
मातृ भूमि का कर्ज विकास की गंगा बहाकर ही चुकाने की कोशिश करता हूं, क्योंकि यहां से मुझे जितना मिला है, उसका बदला नहीं दे सकते. आज जिस विद्यालय में हम सब एकत्रित है हमने इसी से प्रारम्भिक शिक्षा के साथ सहूर की भी तालिम पायी. उक्त बातें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खोरीपाकड़ के प्रांगण मे पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक नारद राय ने अपने सम्बोधन में कही.
सिकंदरपुर क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सुरभि सिंह की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें प्रदेश के पशुधन मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवानगर रामवचन यादव को उनके प्रतिनिधि अखिलेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने तलवार भेंट कर चांदी का मुकुट पहना सम्मानित किया.
प्रदेश में महिलाओं को सम्मान देना सरकार की पहली प्राथमिकता है. महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई है. इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उक्त बातें दर्जा प्राप्त मंत्री महिला कल्याण समिति के सलाहकार मीना तिवारी ने चांददियर में चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि कही.
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा इकाई अध्यक्ष शमशाद बासपारी की अध्यक्षता में नगर के जायसवाल धर्मशाला में बुधवार को आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. वहीं विधायक गोरख पासवान द्वारा इसी दिन पार्टी की मासिक बैठक उभांव मार्ग स्थित अपने आवास पर आयोजित की गई थी, परन्तु किन्हीं कारणों से उसे स्थगित कर दिया गया. श्री पासवान लखनऊ चले गए.
