सिकंदरपुर पुलिस ने क्षेत्र के हरदिया गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा पर गुरुवार को देर शाम छापा मारकर शराब व उसे बनाने के उपकरण बरामद किया है. साथ ही इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी चौराहे पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को 40 लीटर दारू, 315 बोर के एक तमंचे तथा दो जिन्दा कारतूस के साथ हिरासत में ले लिया.
रसड़ा- कोटवारी मार्ग स्थित कालीजी के मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गोरेयास्थान निवासी जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के अन्तर्गत जेल भेज दिया.
रविवार दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे दो पेटी देशी शराब के साथ बिहार निवासी अजय सिंह को 100 नम्बर पर तैनात एएसआई फौजदार यादव व कांस्टेबल दिनेश मौर्य ने पकड़ कर नरही पुलिस के हवाले कर दिया.
आज दूसरी बार उसी मैदान में राज्य सभा सांसद हरिवंश के संग संपूर्ण सिताबदियारा वासी शराब बंदी कानून के समर्थन में एक सांथ खड़े हुए. इसमें स्कूली बच्चों के सांथ-सांथ आमलोगों ने भी खुलकर सांथ दिया.
शुक्रवार के पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस ने नगर के दुसाध टोली में अचानक छापेमारी कर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
सिताबदियारा से लवकुश सिंह बिहार में शराबबंदी को लेकर जागरूकता अभियान के तहत 21 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला में करीब दो करोड़ लोगों के शामिल करने की योजना है. संपूर्ण बिहार में …
सिकंदरपुर थानान्तर्गत नवानगर गांव में आज पुलिस बल के साथ कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर छापा मार 110 लीटर कच्ची शराब के साथ मोहमद सफीक और मोती तुरहा नामक दो आरोपी पकडे गए.
रविवार की सुबह बैरिया के चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह व सुरेमनपुर के चौकी इंचार्ज राम दिनेश तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में दयाछपरा के अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस के छापेमारी में 590 लीटर देशी शराब बरामद किया.
रविवार की शाम करीब तीन बजे सादात तिराहे पास डीसीएम ट्रक में लदी 750 पेटी देशी शराब बरामद हुई. पेटियों में कुल 33 हजार 750 शीशी पैक थी. उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है. ट्रक का मालिक राजनारायन यादव निवासी दौपुर थाना नंदगंज को मौके पर गिरफ्तार किया गया.
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गाजीपुर पुलिस ने रविवार को मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर के पास 70 पेटी देशी शराब बरामद किया.