363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र में गंगापार नौरंगा गांव विधानसभा चुनाव बहिष्कार के लिए अड़ा हुआ है. यहां के लोगों ने सपा के लिए जन संपर्क करने आए लोगों को गांव के बाहर से ही वापस लौटा दिया. वहीं अगले दिन भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को भी कोई लिफ्ट नहीं दिया.
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा जानते हैं कि मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधुओं की राजनीतिक हैसियत तभी खत्म होगी, जब उनके खिलाफ हर वर्ग, जाति को एकजुट किया जाएगा.
उप्र विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान को लेकर आज से गाजीपुर में नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन सैदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने पर्चा दाखिल किया.
भाजपा से बैरिया विधान सभा के लिए घोषित प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के सद्भावना एक्सप्रेस से बुधवार को सुरेमनपुर में पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया.
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का गाजीपुर में नौ फरवरी से दो दिवसीय तूफानी चुनावी दौरा शुरू होगा. अपनी पार्टी भाजपा के प्रत्याशियों के लिए वह चुनावी सभाएं करेंगे.
भाजपा द्वारा बांसडीह विधानसभा की सीट गठबंधन के तहत भासपा के झोली में दिए जाने के पश्चात बांसडीह की भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया.
भारतीय जनता पार्टी मे बगावत का सिलसिला जारी है. वाराणसी का आंच अभी धीमी नही हुई कि बांसडीह की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केतकी सिंह ने भी पार्टी से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.
बीजेपी नेता सुरेंद्र चौधरी का दावा – पार्टी ने उन्हें इस सीट से उम्मीदवार घोषित करते हुए कल नामांकन करने को कहा है. सुरेंद्र चौधरी के इस दावे के बाद सोरांव में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.
363 बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सियासत में भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अफना दावेदार न घोषित करने का अड़ंगा लगा कर यहां के माहौल में एक अजीब सा सन्नाटा पैदा कर दिया है.
भाजपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश ने पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट न दिए जाने के बावजूद समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्दल विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.