निर्दल चुनाव लड़ेंगे प्रवीण प्रकाश, बिल्थरारोड आज पहुंचेंगे

भाजपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश ने पार्टी हाईकमान द्वारा टिकट न दिए जाने के बावजूद समर्थकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्दल विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.

बिल्थरारोड में 3 घंटे रुकी रही ट्रेन, यात्री परेशान

भटनी और वाराणसी के बीच चलने वाली 55123 पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब हो जाने से करीब 3 घंटे से अधिक समय तक ट्रेन बिल्थरारोड के प्लेटफार्म पर खड़ी रही.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए बिल्थरारोड में फ्लैग मार्च

शान्तिपूर्ण मतदान के लिए शुक्रवार को केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों ने सीओ रसड़ा श्रीराम व चौकी इंचार्ज सीयर संतोष यादव के नेतृत्व में सेना के जवानो नें फ्लैग मार्च किया.

स्टोरी में ट्वीस्ट -निर्दल लड़ेंगे राजेश पासवान

बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को उस समय एक नया मोड़ आ गया जब समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे राजेश पासवान ने एक समारोह में निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया.

बिल्थरारोडः बागियों ने बढ़ाया सियासी ट्वेंटी 20  का रोमांच

वर्ष 2017 का बिल्थरारोड विधान सभा का चुनाव इतिहास के पन्ने में जोड़ेगा नया अध्याय. आजादी के बाद वर्ष 2012 में तीसरी बार नये परिसीमन के फलस्वरूप बिल्थरारोड विधान सभा का उदय हुआ.

बिल्थरारोड में कड़ाके की ठण्ड से आमजन बेहाल

पूरे दिन भगवान सूर्य बदलों की गोद में छिपे रहे. पूरे दिन कोहारे और सर्द हवाओं के चलते आमजन के साथ निरीह पशु पक्षी भी बेहाल रहे. कोहरे और धुंध के कारण सड़क पर वाहनों की रफ़्तार भी धीमी पड़ गयी थी.

मड़ई में लगी में मवेशियों समेत पालक भी झुलसा

उभांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के असऊपुर टोले में रविवार की रात आग लगने से मड़ई में बंधी दो भैसें गम्भीर रूप से झुलस गईं तथा पशु स्वामी भी झुलस गया.

बिल्थरारोड में गोरख पासवान का गर्मजोशी से स्वागत

विधायक गोरख पासवान को सपा हाईकमान द्वारा बिल्थरारोड विधानसभा का प्रत्याशी बनाये जाने के बाद शनिवार को पहली बार बिल्थरारोड पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

राजनीतिक उपेक्षा से वैश्य समाज में नाराजगी – दिनेश गुप्ता

अपनी जमा पूंजी लगाकर उम्मीदवारों को मजबूत करने वाले वैश्य समाज को हर राजनीतिक दल ने पूरी तरह से उपेक्षित कर रखा है. इससे पूरा वैश्य समाज नाराज है.

बैठक कर व्यापारियों के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया

व्यापरियों के उत्पीड़न के विरोध में श्रीचन्द गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार की शाम को नगर के मधुबन मार्ग स्थित उनके आवास पर एक बैठक आयोजित की गयी.

मायावती का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा – विनोद सोनकर

मायावती का दलित प्रेम ढ़ोंग और दिखावा है. उक्त बातें भाजपा अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्रावस्ती सांसद विनोद सोनकर ने कही.

आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दोनों सवार गम्भीर, रेफर

रविवार की शाम लगभग 4 बजे बेल्थरा-सिकन्दरपुर मार्ग पर हल्दी रामपुर के समीप दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गयी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये. सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

बिल्थरारोड व भेलुपुर में शव मिलने से सनसनी

रविवार को उभांव थानान्तर्गत बेल्थराबाजार में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. उधर, वाराणसी के भेलुपुर थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया.

उड़ान के जरिए राजश्री बसंत ने दी केंद्र की योजनाओं की जानकारी

बिल्थरारोड विधानसभा सीट (पुराना नाम-सीयर) 357 में भाजपा नेत्री राजश्री बसन्त ने दस गांवों में उड़ान कार्यक्रम आयोजित करवाया. शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना के विषय में जानकारी दी गई.

इलाकाई महिलाओं से उड़ान में भागीदारी करने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र की नेत्री राजश्री बसन्त शुक्रवार को होने वाले उड़ान कार्यक्रम के लिए इलाके के दर्जनों गांव का भ्रमण कर लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की.

घर में घुसकर बहन के देवर को मारी गोली, बनारस रेफर

उभांव थाना क्षेत्र के दोथ गांव में घर में घुसकर बड़े भाई के साले ने दो साथियों के साथ बहनोई के छोटे भाई को चाकू व गोली मारकर घायल कर दिया. आनन फानन में उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. घायल का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेन्टर में चल रहा है.

सीयर ब्लाक कार्यालय के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का लोकार्पण

सीयर के ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने बुधवार के सुबह 9 बजे क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के हनुमान मन्दिर से घनश्याम के खेत तक 160 मीटर इंटरलाकिंग कार्य, हल्दी मठिया में भृगुनाथ के घर से 155 मीटर इंटरलंकिग कार्य तथा मठिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन व सीयर ब्लाक के कार्यालय के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का लोकार्पण किया.

बड़ी शिद्दत से याद किए गए समाजवादी पुरोधा अंचल

प्रदेश के पशुधन विकास मन्त्री मु. जियाऊद्दीन रिजवी ने कहा कि स्व. शारदानन्द अंचल का जीवन संघर्षों के दस्तावेज थे. वे समाजवादी विचारधारा के राहगीर थे. उन्होंने अपने जीवन मे कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया.