पिंडहरा में सर्प दंश से महिला की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा पिंडहरा के बघौली मौजे में रविवार की रात में शौच करने गई एक 40 वर्षीय महिला की सर्प दंश से मौत हो गई.

राजागांव खरौनी में दरवाजा उखाड़ कर पूरा घर खंगाल ले गए चोर

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी में शनिवार की रात सुग्रीव सिंह के घर का दरवाजा उखाड़ कर चोरों ने लाखों के गहने व नगद 2 लाख 30 हजार रुपये चुरा ले गए.

स्वागत से अभिभूत रामगोविंद ने वोटरों के प्रति आभार जताया

गुरुवार को स्थानीय ब्लाक के सपा -कांग्रेस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलम का आयोजन चांदपुर नई बस्ती सिंगही में हुआ. विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के ब्लाक क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत फूल मालाओं से किया.

सपा अध्यक्ष के खिलाफ साजिश रची गई – रामगोविंद चौधरी

बांसडीह विधानसभा के सपा कांग्रेस संयुक्त विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के बांसडीह प्रथम आगमन पर बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर ब्लाक के कार्यकर्ताओ ने अपने नेता का स्वागत फूल मालाओं से किया.

बिजली उपकेंद्र मात्र 100 मीटर की दूरी पर, मगर ग्रामीण ढिबरी के भरोसे

बांसडीह मुख्य तहसील दिवस मंगलवार को तहसील प्रांगण में जिला अधिकारी गोविन्द राजू एनंएस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

डॉ.एसके तिवारी बने बलिया के सीएमओ

बलिया सीएमओ डॉ. पीके सिंह के निलम्बन से रिक्त कुर्सी पर अपर निदेशक (स्वास्थ्य) आजमगढ़ ने सीएचसी बांसडीह के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके तिवारी को बैठा दिया है.

रंगारंग होली मिलन समारोह में भाजपा में शामिल हुए विनय कुमार मिश्र

सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा छपिया मे विनयकुमार मिश्र के आवास पर होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

23 रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख, 11 परिवार खुले आसमान के नीचे

सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर नम्बरी में बृहस्पतिवार को दिन में लगभग साढ़े दस बजे अचानक आग लगने से 11 परिवारों की 23 रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं.

स्कार्पियो की चपेट में आऩे से छह टेंपो सवार जख्मी

गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे टेंपो एवं स्कॉर्पियो की टक्कर में टेंपो सवार तीन मजदूर तथा 3 स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग ले रही छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई. टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.

नारायणपुर में भी मारपीट, पथराव में तीन घायल, आगजनी

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्या भवन नारायणपुर में होली के दिन गुमटी में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, पथराव में दो पक्षों के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

केतकी सिंह के बूथ एजेंट की झोपड़ी में आगजनी

सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार के रात 11 – 30 बजे के करीब प्लानी में आग लगने से राजनारायण सिह (60) पुत्र स्व. सुदामा सिंह झुलस गए. उनका इलाज बलिया हॉस्पिटल में करवाया गया.

सहतवार में फिर आग का कहर, छह झोपड़ियां भेंट चढ़ीं

सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 7 (बन्झा) में मंगलवार के दिन में 11 बजे के करीब अचानक आग लगने से 6 परिवार की दस रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं. जब तक आस पास के लोग आग पर काबू पाते तब तक उसमें रखे सारे समान जल कर राख हो गए.

छुपेरुस्तम आनंद स्वरूप ने जोर का झटका धीरे से दिया

एग्जिट पोल व राजनीतिक पंडितों की ‘गणित’ को धत्ता बताते हुए यूपी की जनता ने भाजपा को जो जनादेश दिया है, उसमें बलिया भी कही से पीछे नहीं है

बांसडीह से आठवी बार रामगोविंद ने कीर्ति पताका फहराया

सपा उम्मीदवार पूर्व केबिनेट मंत्री ने रिकार्ड आठवीं बार चुनाव विधानसभा चुनाव में विजय श्री के ताज पर कब्जा जमाया. सातों विधानसभा में सबसे नजदीकी मुकाबला बांसडीह सीट पर हुआ.

बांसडीह में जुलूस निकालने पर सख्त मनाही, फ्लैग मार्च

बांसडीह व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक दीप कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ़ के जवानों के साथ होली व मतगणना के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया.

ए भाई, ज़रा देख के चलो, आगे ही नहीं, पीछे भी, दायें ही नहीं, बायें भी, ऊपर ही नहीं, नीचे भी

बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 2 में मस्जिद के पास स्थित बिजली का खम्भा विगत एक सप्ताह से जर्जर हालत में झुक गया है. वह कभी भी गिर सकता है और बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है

बिना शिक्षा के मनुष्य जानवर के समान – शिवशंकर चौहान

रेवती नगर स्थित आरएनपी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान ने फीता काट कर एवं चेयरमैन बांसडीह सुनील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया. इससे पूर्व ओम प्रकाश तिवारी द्वारा पं.लाल बचन पाठक के वैदिक मंत्रोचार से सरस्वती पूजन किया.

होली का त्यौहार सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाएं

बुधवार को रेवती थाना प्रांगण में होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक एसडीम बांसडीह राधेश्याम पाठक एवं एसडीएम बैरिया अखिलेश मिश्र के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई.

हड़ियां कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के हड़ियां कला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में छह पुरुष-महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय सीएचसी पर घायलों का उपचार करवाया गया. जहां से गंभीर चार लोग को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया.

सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की कवायद

उपजिलाधिकारी बांसडीह राधेश्याम पाठक की अध्यक्षता में बांसडीह कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का भाईचारे का त्यौहार है. आपस में सामंजस्य बनाकर होली माननी चाहिए.