क्षत्रिय समाज के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा बर्दाश्त नहीं करेगा. महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश सिंह ने कैंप कार्यालय पर क्षत्रिय महासभा के जनपद इकाई की बैठक में कहा कि यद्यपि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मायावती पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है, लेकिन बसपा नेताओं द्वारा दयाशंकर सिंह के परिवार के प्रति किया जा रहा कार्य निंदनीय है. क्षत्रिय समाज इसको बर्दाश्त नहीं करेगा.
Tag: बसपा
बसपा नेताओं द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां पत्नी व बेटी के खिलाफ अमर्यादित तथा अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया.
बसपा नेताओं के प्रदर्शन के खिलाफ शनिवार को तिखमपुर चौराहे पर बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला भारतीय जनता पार्टी हनुमानगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने फूंका. मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह सूरज ने कहा कि दया शंकर सिंह द्वारा अपने बयान पर माफी मांगने के बावजूद बसपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पत्नी वह 12 वर्षीय बेटी के खिलाफ गलत बयानबाजी की है
कहते हैं हर कामयाब आदमी के पीछे किसी न किसी औरत का हाथ होता है. मायावती पर भद्दी टिप्पणी कर राजनीतिक गलियारे में अछूत करार दिए गए दयाशंकर सिंह को पत्नी स्वाति सिंह ने…. यूं कह लीजिए उनमें प्राण वायु का संचार कर दिया है. मायावती पर पलटवार कर स्वाती ने तो उथल-पुथल मचा दी है. यहां तक की कल तक दयाशंकर से दूर भागने वाली बीजेपी भी मौका ताड़कर साथ आ खड़ी हो गई है.
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक मंगलवार को दोपहर दो बजे खड़सरा में हुई. बैठक को सम्बोधित करते हुए बसपा के प्रभारी/प्रत्याशी राज नारायण यादव ने उमाशंकर सिंह को वराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ और गोरखपुर मण्डल का क्षत्रिय समाज का कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर बसपा सुप्रीमो के प्रति आभार जताया और कोटि कोटि बधाई दी.
विधायक उमा शंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो द्वारा संगठन में बड़ी जिम्मेवारी सौंपे जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. कार्यकर्ताओं ने जगह जगह मिठाई एक दूसरे को खिला कर जश्न मनाया. विधायक उमा शंकर सिंह को क्षत्रिय भाई चारा कमेटी का मंडल कोआर्डिनेटर बनाकर वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोरखपुर की जिम्मेवारी सौंपी गई है.
