यूपी की बर्बादी का आलम बोलता है, सच बोलता है पुत्र मुलायम का. सपा एवं बसपा पर जमकर हमला बोलते हुये केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी रामइकबाल सिंह के समर्थन में उक्त बाते भाजपा व सुभासपा द्वारा आयोजित एक चुनावी सभा में कही.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 25 फरवरी को बांसडीह विधान सभा क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के पीछे बड़ी बाजार में गठबंधन के प्रत्याशी सुभासपा के अरविंद राजभर के पक्ष में जनसभा को सायं 3:00 बजे संबोधित करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से बागी प्रत्याशी केतकी सिंह तथा सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे अरविंद कुमार राय को निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.
मनियर चट्टी पर गुरुवार की रात में अल्टो कार बस की टक्कर हो जाने उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
किशोर चेतन के मैदान में भाजपा के प्रत्याशी संजय यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बुआ और भतीजे की सरकारों से मुक्ति दिलाना है.
बांसडीह व सहतवार के आस पास के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री शोक हरण नाथ असेगा, बाबा सैदनाथ, बाबा अवनिनाथ, श्रीमहत्पालेश्वरनाथ सहित विभिन्न शिवालयों पर सुबह 4 बजे से ही श्रध्दालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए उमड़ पड़ी.
बैरिया थानान्तर्गत गंगापार नौरंगा गांव के निकट पीपा पुल के पास राहगीरों को लूट रहे लुटेरों के गिरोह के एक सदस्य को युवकों ने दो बाइकों समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वही तीन लुटेरे भागने में सफल हो गए.
जहां गूंज रहे थे मंगल गीत, वहींं मातम पसर गया. श्रीनिवास तिवारी के यहां पुत्र की अचानक मौत की खबर परिवार वालों को मिलते ही गीत संगीत के धुन करुण क्रन्दन व चीत्कारों में बदल गए.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के संदवापु चट्टी के समीप गुरुवार की देर रात बालू लदे खड़ी ट्रक से टकरा कर बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिवारवालों को सौंप दिया.
सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर गांधी इंटर कालेज के पास गुरुवार की सुबह बाइक से गिरने से मीरा (40) निवासी मिल्की मोहल्ला की मौत हो गई. उधर असेगा शिव मंदिर से वापस लौटते समय गिर जाने घायल नीलम सिंह (35) की इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई.
बैंक अधिकारी बन खाते को आधार से जोड़ने के लिए फोन कर एटीएम का नंबर लेकर एक ही दिन में खाते से 8,980 रुपये उड़ा दिए. पीड़ित ने इसकी सूचना बैंक मैनेजर व पुलिस को दे दी है.
विधान सभा चुनाव को देखते आजमगढ़ मंडल के डीआईजी उदय शंकर जायसवाल ने समीक्षा के दौरान पत्रकार वार्ता में बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए गड़बड़ी फैलाने वालो पर विशेष नजर रखी जायेगी.
रामलीला मैदान में केन्द्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति सहित सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक आमजन सभा को 11 बजे दिन में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी राम इकबाल सिंह के समर्थन में आम सभा करेंगे.
जब तक दिल्ली सरकार से लेकर के तहसील क्षेत्र को एक साथ नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक ग्रामीण इलाकों का विकास नहीं हो सकता है. उक्त बातें केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को संजय यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा.
कभी सिताबदियारा में ऐसे ही एक महान संत का पदापर्ण हुआ, जिनके बदौलत यहां सेवा दास शिव मंदिर की स्थापना संभव हो सकी. महाशिव रात्रि पर वही शिव मंदिर संपूर्ण सिताबदियारा वासियों के लिए आस्था का केंद्र बन जाता है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.