पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसौती के कक्षा आठ के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया. शिक्षा क्षेत्र गड़वार के खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अहमद सउद अब प्रोन्नत होकर तकनीकी निदेशक/वैज्ञानिक-ई हो गये हैं. सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने सउद अहमद के सराहनीय कार्य पर ये शानदार तोहफा दिया है.
सोनाडीह स्थित देवी भागेश्वरी परमेश्वरी धाम में नवरात्र के पहले दिन दर्शन करने पहुंची महिला के गले से लगभग 30 हजार रुपये का सोने का चेन उच्चकों ने उड़ा दिया.
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र सुल्तानपुर के संचालक प्रवीण कुमार सिंह पर ग्राहक के पैसे का गोलमाल किए जाने पर शाखा प्रबन्धक सुनील कुमार उपाध्याय ने सुखपुरा पुलिस को तहरीर दिया था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है.
सच्ची और प्रेरणा देने वाली ऐतिहासिक घटनाएं किसी प्रमाण की मोहताज नहीं होती हैं. इतिहासकार भले ही मंगल पांडेय की क्रांति को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किए हो, परंतु उनकी बगावत देश के आजादी के लिए थी, जो समय आने पर अपना आकार ग्रहण कर ली.
जी हां, अगर आपको किसी काम से बैरिया तहसील में जाना हो तो शौच से निपट कर ही जाएं. अगर आप सचेत नहीं है और ऐसी स्थिति आपके लिए बन सकती है कि आप को बेशर्म बनना पड़ेगा या फिर शर्मिंदा होना पड़ सकता है.
आज सारा जमाना क्रिकेट पर फिदा है. बच्चे-बच्चे की जुबान पर क्रिकेट छाया हुआ है, किंतु जेपी के गांव सिताबदियारा के लाला टोला में आज भी कबड्डी खेल की वह पुरानी परंपरा आज भी कायम है.
मंगलवार को जिला जज के साथ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस व एसपी रामप्रताप सिंह ने जिला जेल का निरीक्षण किया. जेल की हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.
यूपी बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ होने के साथ ही प्रश्न-पत्र आउट होने एवं उसकी फोटो स्टेट कापियां कई केन्द्रों पर बटने की खबरों को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग परेशान था.