बहुताचक उपाध्याय गांव में काशीदास बाबा पूजनोत्सव

बहुताचक उपाध्याय गांव में मंगलवार को सेवानिवृत अध्यापक सूर्यभान यादव के सौजन्य से काशीदास बाबा का भव्य पूजनोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.

बकाया वेतन के लिए संविदा चतुर्थ श्रेणी बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अवाया विद्युत् उपकेन्द्र पर संविदा पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का पिछले 6 माह से वेतन न मिलने से मंगलवार को काम बन्द कर अवाया उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उन्होंने पाँच सूत्री माँगों से सम्बंधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता विद्युत् वितरण बलिया को पत्रक सौंपा.

रसड़ा में कुलपति का पुतला फूंक कर जताया आक्रोश

प्यारेलाल चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया.

शादी वाले घर में गूंजा मातमी शोर, दूसरे की तो दुनिया ही उजड़ गई

कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु हो गयी. एक घर में मंगल गीत की जगह मातमी शोर गूंजने लगा तो दूसरे का आशियाना ही उजड़ गया.

सावधान! यहां मरीज सिर्फ रेफर किए जाते हैं

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुविधाओं के अभाव में मरीजों का इलाज करने में असमर्थ है. मालूम हो कि जनपद का यह दूसरा सबसे अधिक मरीजो का इलाज कराने वाला अस्पताल है.

स्वप्निल राय की पिटाई की कड़े शब्दों में निंदा

मंगलवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर स्थानीय बस स्टैंड स्थित एक हाल में “आज का दौर, पत्रकारिता एवं कठिनाइयां “विषयक संगोष्ठी संपन्न हुई.

अगले साल तक उपलब्ध हो सकता है बलिया में पत्रकार भवन – डीएम

आजादी के पहले भी पत्रकारिता थी. लेकिन उस समय स्वतंत्रता पाने के लिए पत्रकारिता थी. अब जन सामान्य तक विचारों को पहुंचाने के लिए पत्रकारिता की जाती है. पत्रकारिता में व्यवसाय भी जुड़ गया है, जिसे बढ़ाने के लिए ज्ञानवर्धक व रोचक तथ्यों का होना बहुत जरूरी है.

श्रद्धा के साथ याद किए गए पं. रमाशंकर तिवारी

गांधी पार्क स्थित गांधी मंच पर वक्रतुण्ड समिति राजा के संस्थापक पं. रमाशंकर तिवारी की पाँचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

तालिबपुर में खुली बैठक तो हुई, मगर शोर शराबे के बीच नहीं बनी बात

 तालिबपुर में खुली बैठक मे भी नहीं बन पायी राशनकार्ड की बात बैरिया (बलिया)। ग्राम पंचायत तालिबपुर में मंगलवार को अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्ड सत्यापन के लिये खुली बैठक हुई. जिसमें ग्रामीण इकट्ठा …

दो हफ्ते पहले यूसुफपुर से बलिया के लिए चली महिला लापता

सिकंदरपुर निवासी कलीमुल्ला की 50 वर्षीय पत्नी मेहरून्निसा 3 हफ्ते पहले अपने रिश्तेदारी युसूफपुर में गई थी. 22 तारीख को यूसुफपुर स्टेशन से बलिया के लिए उन्होंने ट्रेन पकड़ा.

हताश विरोधी रोज खड़ा कर रहे नया-नया बखेड़ा-भरत सिंह

बलिया सांसद भरत सिंह ने भाजपा के तीन साल पूरे होने पर कहा इतिहास गवाह है. इससे पहले केंद्र में बनीं कोई भी सरकार इतनी तेजी से विकास कार्य नहीं करा पाई.

नगरा के गांव में अधेड़ को पीट पीट कर मार डाला

नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव मनोवीर गांव में रविवार की रात आम की रखवाली कर रहे एक अधेड़ की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी.

घर में घुस कर लड़की को मारी गोली, खुद को भी उड़ा दिया

पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में सोमवार की देर शाम जबरिया घर में घुसे एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को तमंचे से फायर कर जान से मार दिया तथा खुद को भी गोलीमार लिया.

जेठवार गांव में फायरिंग, लड़की की मौत

खेजुरी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में हथियारबंद बदमाश ने घर में घुसकर एक लड़की को मारी गोली. एक लड़की की मौत. घिर जाने पर एक बदमाश के खुद को भी मारी गोली, उसकी भी मौत. आला पुलिस अधिकारी मौके पर.

जिला प्रधान संघ ने की प्रधानों की सुरक्षा व सुमेर सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग

डाक बंगला प्रांगण में सोमवार को जिला प्रधान संगठन की नेतृत्व में मुरलीछपरा व बैरिया इकाई के प्रधान संगठन की संयुक्त बैठक हुई.

विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक की सदर अस्पताल में, दूसरे की वाराणसी में मौत

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों में दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. दोनों युवकों की हालत गम्भीर होने पर परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये.

भेलाई गांव के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

रसड़ा – बलिया रेल मार्ग ट्रैक पर भेलाई गांव के समीप ट्रेन से कट कर एक अधेड़ की मौत हो गयी. शौच करने गए लोगों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को इस बाबत सूचना दी.

डीएम ने कसी मातहतों की नकेल

न्यायिक प्रक्रिया के अनुपालन के संबंध में जिलाधिकारी ने दिये कड़े निर्देश बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने न्यायालयों में लम्बित वादों के निस्तारण में विलम्ब व न्यायिक प्रक्रिया का सही ढ़ंग से अनुपालन नही होने …

छात्रों ने नम आँखों से दी दिवंगत छात्र साथी को श्रद्धांजलि 

सड़क हादसे में मृत पूर्व महामंत्री प्रत्याशी प्रदीप कुमार ठाकुर का अमरनाथ मिश्र महाविद्यालय दुबेछपरा बलिया के प्रांगण में छात्र नेताओं व छात्रों ने शोक सभा करके श्रद्धांजलि दी.

वाणिज्य कर अधिकारियों की व्यापारियों संग रानीगंज में  बैठक कल

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल रानीगंज अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुड्डू ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि आगामी एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी को लेकर लोगों में फैली भ्रांतियों के निवारण के लिये रानीगंज व बैरिया बाजार के व्यापारियों व वाणिज्य कर विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक मंगलवार को रानीगंज जयश्री लॉज में आयोजित की गयी है.