Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डीएम ने कसी मातहतों की नकेल
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने कसी मातहतों की नकेल

News Desk 29 May, 2017 1 minute read
DM_BALLIA

न्यायिक प्रक्रिया के अनुपालन के संबंध में जिलाधिकारी ने दिये कड़े निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने न्यायालयों में लम्बित वादों के निस्तारण में विलम्ब व न्यायिक प्रक्रिया का सही ढ़ंग से अनुपालन नही होने पर कड़ा रूख अख्तियार किया है. उन्होंने राजस्व व चकबंदी न्यायालय से जुड़े अधिकारियों को वादों के निस्तारण, अभिलेखों का रख-रखाव, न्यायिक नियमों का कड़ाई से अनुपालन के लिए जरूरी निर्देश दिये हैं. लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है.
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजस्व वादों के निस्तारण में भू-राजस्व अधिनियम 1901 या राजस्व संहिता 2006 या राजस्व न्यायालय द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं को गम्भीरता से अनुपालन कराया जाए. सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के न्यायिक सिद्धांतों का पूर्णतः अनुपालन हो. दोनों पक्षों को समुचित सुनवाई का अवसर दिया जाए. बार-बार अवसर देने के बाद कोई पक्ष उपस्थित नहीं होता है तो कारणों या दिये अवसरों का हवाला देते हुए एक पक्षीय निस्तारण कर दिया जाए. इसके बाद भी पुनस्र्थापन प्रार्थना पत्र आए तो सुनवाई व आपत्ति का पूरा अवसर देने के बाद दोनों पक्षों को सुन निस्तारण हो.
न्यायिक कार्याें में दीवानी प्रक्रिया व भारतीय साक्ष्य अधिनियम का भी अक्षरशः अनुपालन किया जाए. ध्यान रहे कि अंतिम आदेश में सम्बंधित पक्षों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों का भी उल्लेख किया जाए. सीमांकन, अविवादित दाखिल खारिज, कब्जा परिवर्तन, लिपिकीय त्रुटि को सही करने में, सम्बन्धित कानूनगो/लेखपालों को उत्तरदायित्व देकर शीघ्र निस्तारण कराएं. सीमांकन के मामले में यदि विवादित मामला हो तो लेखपाल, कानूनगों की टीम के साथ पुलिस बल लेकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया जाए.

सार्वजनिक भूमि से जुड़े निर्णय का कड़ाई से अनुपालन हो

  • जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, तालाब, पोखरा, नाला, मार्ग, भीटा, जंगल, वन भूमि आदि पर न्यायिक आदेश का कड़ाई से अनुपालन हो. तहसील दिवस व थाना दिवस के प्रार्थना पत्रों में यह देख लें कि न्यायिक स्थितियों का भी स्पष्ट उल्लेख हो.
  • अवैध कब्जा हटाने संबंधी वादों में खानापूर्ति मात्र न की जाए, बल्कि पूरी निष्ठा के साथ कड़ाई से हटवाया जाए. समस्त न्यायिक अभिलेखों, रजिस्टर पर बकायदा हस्ताक्षर मुहर हो. अभिलेखाकार में दाखिल किये जाने वाले अभिलेखों को सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी का हस्ताक्षर से दाखिल कराया जाए. कानूनगो व लेखपाल के पास विधिवत डायरी मेंटेन की जाए तथा लेखपाल के पास मौजूद खसरा खतौनी अभिलेख पर तहसीलदार से प्रमाणित हो. अभिलेखों के साथ किसी प्रकार को छेड़छाड़ कोई नही करने पाए. तहसील में भी किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए

अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव सबकी जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने राजस्व व चकबंदी से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभिलेखों का बेहतर तरीके से रख-रखाव होना चाहिए. इसके लिए लेखपाल, कानूनगो, रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ तहसीलदार से लेकर उपजिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी तक जिम्मेदार होंगे.विभागीय कार्य में बाहरी व्यक्तियों का सहयोग नही लिया जाए: जिलाधिकारी

  • कई महत्वपूर्ण विभागों के कार्य में बाहरी व्यक्तियों के सहयोग पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कड़ी आपत्ति जताई है. इस संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये है.
  • जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि डिजिटल पेमेंट के लिए तथा सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए दिये पासवर्ड को तत्काल बदल लें और स्वयं उपयोग करें. किसी भी हाल में इसका दुरूपयोग नहीं होना चाहिए. किसी प्रकार का कार्य दायित्व अपने अधीनस्थ कर्मी को ही दें. किसी भी बाहरी व्यक्ति का सहयोग न लिया जाए और न ही कार्यालय में बैठाया जाए. आकस्मिक निरीक्षण में ऐसा मिला तो बख्शे नहीं जाएंगे.
  • सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय के सभी अभिलेख व अन्य सामग्री व्यवस्थित हो. पत्रावलियों में विधिवत विषयवस्तु व नम्बरिंग हो. कार्यालय की मुहर अधिकारी या कर्मचारी की व्यक्गित अभिरक्षा में हो. मुहर के दुरूपयोग पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होंगे. आहरण वितरण अधिकारी का बैंक या कोषागार में हस्ताक्षर ऐसा हो कि कोई नकल नहीं करने पाये. बैंक से जारी पासबुक या जारी चेक का लेखा-जोखा रजिस्टर में अंकित हो. बैंक से सम्बंधित खाता को मोबाइल नम्बर से लिंक करा लें, ताकि उस पर नजर रख सकें. शासकीय धनराशि के दुरूपयोग व गलत आहरण पर सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदार होंगे.

जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, कहा – बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाना पहली प्राथमिकता
बाढ़ की समस्या को कम करने व बाढ़ पीड़ितों को हरसम्भव राहत पहुंचाना, बंधे को दुरूस्त करना, समय से बाढ़ चौकियां व अन्य व्यवस्था प्रभावी बनाना पहली प्राथमिकता होगी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छ बलिया बनाया जाएगा. आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, फिलहाल जो संसाधन हैं, उसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा.

उक्त बातें जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. गंगा व घाघरा में डूबे लोगों को खोजने में हो रही परेशानी के बाबत उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां महाजाल की स्थायी व्यवस्था का प्रयास होगा. दूबेछपरा रिंग बंधे का कार्य शुरू हो चुका है, जो पूरी गुणवत्ता के साथ होगा, अन्य बंधों की मजबूती पर भी जोर होगा, यह भी कहा कि न्यायिक निर्णयों के अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ लम्बे समय से पड़े वादों के निस्तारण में भी तेजी लाई जाएगी.

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में कहा कि जनपद में और डाॅक्टरों की तैनाती का प्रयास किया जाएगा. लेकिन फिलहाल जो संसाधन उपलब्ध है, उसी को बेहतर बनाया जाएगा. हर पीएचसी, सीएचसी पर साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बेहतर इलाज, समय से दवा उपलब्धता पर विशेष जोर होगा. एएनएम सेंटर, आशा बहु व आंगनबाड़ी जैसे ग्राम स्तर के कर्मियों को प्रोत्साहित करके बेहतर कार्य कराना है. जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से जनपद की व्यवस्था की बेहतरी से जुड़े सुझाव लिए. कहा नगर में नालों की सफाई व गांवों में हर सार्वजनिक जगहों के साथ सफाई व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

Tags: बाढ़ स्वास्थ्य

Post navigation

Previous: छात्रों ने नम आँखों से दी दिवंगत छात्र साथी को श्रद्धांजलि 
Next: भेलाई गांव के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.