बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा में सोमवार को बारात में आए आर्केस्ट्रा में नर्तकियों संग डांस करने को लेकर जमकर बवाल हुआ. इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के साथ ही नर्तकियों की जमकर पिटाई कर दी गई.
पत्रकार विजय मद्देशिया को बीते 3 जून की शाम को एक मांगलिक कार्यक्रम में गाली गलौज करने व अपना समाचार दबाव देकर प्रकाशित करने की धमकी देने वाले पूर्व नगर चेयरमैन अनिल कुमार गुप्त व दो अन्य लोगों के खिलाफ उभांव पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत किया है.
क्रिडिहरापुर में सीबीएसई द्वारा संचालित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के वर्ष 2017 के कक्षा 10 के छात्र/छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर वार्षिक परीक्षा की कॉपी का मूल्यांकन करने धांधली करने का आरोप लगाया है.
सिकंदरपुर (बलिया)। नगर के मोहल्ला भीखपुरा के नागरिकों की एक बैठक रमेश गुप्ता के आवास पर हुई. इसमें मोहल्ला में काफी समय से जारी विद्युत आपूर्ति की दुर्व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया गया. साथ …
मनियर मार्ग पर खरीद चट्टी के समीप मंगलवार को मैजिक के धक्का से बाबूलाल गोंड़ (65) की मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया.
सहतवार थाने में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, नगर पंचायत सहतवार प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, क्षेत्राधिकारी राम लखन सरोज ने मंगलवार को बारह नवनिर्मित भवन एवं महिला थाने का लोकार्पण फीता काटकर किया.
मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा से सम्बंधित कार्यक्रम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 8 जून 2017 को पूर्वान्ह 11. 30 बजे विकास भवन सभा कक्ष में होगी.
पर्यावरण दिवस पर जेपी नारायण ग्रामीण प्रौद्योगिकी केंद्र के द्धारा विशाल पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया. इस दरम्यान प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने नेतृत्व में संस्थान की छात्राओं ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
रसड़ा लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर गांव के समीप मिर्जापुर मोड़ पर सोमवार की रात्रि 10 बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए.
सोमवार को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. पर्यावरणविद जहाँ विश्व समुदाय को पर्यावरण के संरक्षण पर गम्भीरतापूर्वक विचार करने की अपील किये तो वही ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
शैक्षिक सत्र 2017-18 के लिए पूर्वदशम्, दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षण संस्थानों के नामित नोडल अधिकारियों का जनपद स्तर पर एक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन 8 जून को होगा.
हिंदू युवा वाहिनी बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी ब्लाक इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 45 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया.
ठाकुरबाड़ी मुहल्ला निवासी भाजपा नेता व समाचार पत्र अभिकर्ता राजेश कुमार गुप्ता के पिता लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (75) की रविवार की रात्रि में हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.