चौबेछपरा व लक्ष्मीपुर के बीच लेखपाल से बाइक छीन चलते बने बदमाश

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेवती -बैरिया मुख्य मार्ग पर चौबेछपरा व लक्ष्मीपुर के बीच सोमवार की रात करीब 8 बजे बैरिया से अपने गांव छेड़ी लौट रहे लेखपाल शिवमंगल राम की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 60 वी 0708 को बाइकसवार तीन बदमाशों ने धक्का देकर छीन लिया

रेवती दुसाध टोली और भाखर में शराब कारोबारियों के अड्डों पर छापे

सोमवार को स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रेवती दुसाध टोली एवं भाखर में अवैध कच्ची शराब की तलाश में अचानक छापेमारी की. अचानक हुई छापेमारी से अवैध शराब व्यवसायियों में हड़कंप मच गया.

रेवती में दुष्कर्म और रसड़ा में अपहरण के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

रसड़ा में जहां किशोरी को भगाने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, वहीं रेवती पुलिस ने सुरेमनपुर स्टेशन पर घेराबंदी कर दुष्कर्म व अपहरण के दो आरोपियों को दबोच लिया. 

​दुबेछपरा में तीन घंटे तक रुका रहा कटानरोधी कार्य

दुबेछपरा में शासन स्तर से 29 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे कटानरोधी काम को ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर में रुकवा दिया. नतीजतन तीन घंटे तक कामकाज बाधित रहा.

सीएम को लिखी चिट्ठी, कटानरोधी कार्यों में लूट खसोट पर सख्ती से रोक लगे

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गाँव के समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र भेज कर बैरिया विधान सभा क्षेत्र में हो रहे गंगा व घाघरा नदी से बाढ़ व  कटान रोधी कार्यों में  लूट खसोट के मामलों पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है.

टीडी कॉलेज मामले में 16 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नगर के टीडी कॉलेज में शनिवार को प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने सात नामजद समेत 16 अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

रिविलगंज स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर

वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर रिविलगंज स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

शिव मंदिरों पर उमड़ा भक्तों का रेला, हर हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा क्षेत्र

सावन के दूसरे सोमवार को छोटी काशी के रुप में विख्यात रसड़ा क्षेत्र बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा दिन  गुंजायमान रहा.

भरसौंता में इंडिको की जद में आया वृद्ध, शिवन टोला में ट्रैक्टर से भिड़े बाइकर

ल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप सोमवार की शाम करीब आठ बजे इंडिको गाड़ी की जद में आकर मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला चट्टी पर बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े. 

जिला अस्पताल में उच्चकों ने उड़ाये जेवर सहित नकदी

जिला अस्पताल में उच्चकों की सक्रियता बढ़ गई है. आए दिन मरीजों के कीमती सामान गायब हो रहे हैं. सोमवार को महिला मरीज से उच्चकों ने नकदी सहित आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.

​आपसी विवाद में पत्नी ने पति पर उड़ेला तेजाब!

जिला अस्पताल परिसर स्थित सफाई कर्मियों के आवास में सोमवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया. इस बीच पत्नी ने पति पर तेजाब फेक दिया. उसका उपचार जिला अस्पताल में हुआ. सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई.

​48 सालों में अरबों खर्च, फिर भी खरबों का नुकसान झेलते रहे द्वाबावासी

“यहां के लोग दुआओं में मौत मांगते हैं. जो जी रहे हैं तो बस यह हुनर उन्हीं का है. ” किसी कवि की ये पक्तियां गंगा व घाघरा के दोआब में बसे लोगों पर सटीक बैठती है.

विवाहिता लटकी फांसी के फंदे पर, सब इंस्पेक्टर “लक्ष्मण बने संकटमोचन”

उभांव थाना क्षेत्र के तिरनइ खिजिरपुर गांव में सोमवार को अपरान्ह लगभग 12 बजे परिवारिक कलह से क्षुब्ध 20 वर्षीय विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए लगाया गले में फाँसी का फंदा.

​चिन्ता: इस साल गंगा उफनाई तो हल्दी थाना व रेगुलेटर के सामने वाली आबादी पर खतरा

इस जगह के लिये न कोई योजना बनी, न किसी ने सोचा हल्दी (बलिया) से सुनील कुमार द्विवेदी बाढ़ आने पर जिला प्रशासन से लेकर कई विभागों के हाथ-पांव फूलने लगते है. इसके लिए …

ओझवलिया – 9 को सांसद ने किया उद्घाटन, हफ्ते भर में ही चोरों ने कर दिया हाथ साफ

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में स्थापित नि:शुल्क कंप्यूटर केंद्र के कंप्यूटरों पर चोरोंं ने हाथ साफ कर दिया है.

बैरिया में कोटे की एक दुकान निलम्बित, तीन बहाल

बैरिया ब्लाक अन्तर्गत मानगढ़ के सस्ते गल्ले की जमीदार यादव की दुकान को कार्डधारकों की शिकायत पर निलम्बित कर दिया गया है.

​पीपरापुल के पास बस से गिर कर युवक घायल,गम्भीर 

चितबड़ागाँव थाना अंतर्गत पीपरापुल के पास सोमवार की सुबह एक युवक बस से गिरकर घायल हो गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. 

चितबड़ागांव में कार बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल

चितबड़ागाँव थाना क्षेत्र के धर्मापुर तिराहे से सौ मीटर दूर बोलेरो – कार की आमने-सामने की टक्कर मे  तीन लोग घायल हो गए. तीनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पहुंचाया गया.

डेहरी गांव में पानी के लिए खूनी संघर्ष, सरायभारती में सास व देवरानी की धुनाई

कोतवाली थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में शनिवार की रात में नलकूप से पानी लेने के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.