रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना शनिवार देर शाम की है. पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. बच्चें का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
रविवार को एनएच- 31 पर शंकर होटल के पास बाइक एवं ट्रक की हुई टक्कर में चाचा एवं भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक एवं चालक को कब्जे में ले लिया. परिजनों को सूचित करते हुए चाचा-भतीजे के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
सुखपुरा थाना की पुलिस ने शनिवार को जिला बदर अभियुक्त को बरवां गांव के उत्तर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया.
जनपद में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। वहीं 24 मार्च को जनपद के 22 थाना अंतर्गत 1627 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी. इसमें चार गांव के स्थान को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है.
होली पर्व पर खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के मंसूबे को नाकामयाब करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की छापामार टीम ने अभियान के चौथे दिन 6 प्रतिष्ठनों से पनीर, खोया, पापड़ व छेने की मिठाई के 9 नमूने संग्रहित किये.
प्रदेश के 150 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दंत चिकित्सकों को मिलेगी डेंटल चेयर [ पूरी खबर पढ़ें ]
देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है भाजपा सरकार, हर स्तर पर करे विरोध – रामगोविंद चौधरी [ पूरी खबर पढ़ें ]
शासन ने प्रदेश के 150 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दंत चिकित्सा केंद्रों को डेंटल चेयर उपलब्ध कराने की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद बांसडीह में राजकीय चिकित्सालय के भी दिन बहुरने की उम्मीद जगी है.
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने इस वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को साप्ताहिक अवकाश रविवार के दिन भी ट्रेज़री व बैंक शाखाओं को खोलने का आदेश दिया है.