Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

128 वी जयंती पर याद किए गए बलिया के मालवीय मुरली मनोहर

जयंती समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह थे. संरक्षक के रूप में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुरली बाबू ने जनपद में शिक्षा की अलख जगाई थी.

अपर जनपद न्यायाधीश ने किया वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण

बलिया. उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में 17.12.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, नरेन्द्र पाल राणा द्वारा वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण किया गया.

राम गोविंद ने किया क्षेत्र का मैराथन दौरा, कटान पीड़ितों का हालचाल जाना

श्री चौधरी सुल्तानपुर में घाघरा नदी के कटान को देखने के लिए मौके पर भी पहुंचे वहां बड़ी संख्या में कटान पीड़ित किसान मौजूद थे. उन्होंने कटान पीड़ितों को आश्वस्त किया कि नदी के कटान को रोकने के लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और किसानों की पीड़ा से अवगत कराएंगे.

जिलाधिकारी ने उजियार घाट और कोरंटाडीह के घाटों का किया निरीक्षण

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने उजियार घाट और कोरंटाडीह के घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण का उद्देश्य घाटों को व्यापारिक केंद्र और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है क्योंकि इन स्थानों पर क्रूज आकर रुकेंगे जिससे कि यह घाट व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित होगा. साथ ही पर्यटक भी आएंगे.

रामचरित मानस के पात्रों का चरित्र जीवन में उतारने की जरूरत

दुबहर ,बलिया. लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान तीसरे दिन कथावाचक साधना जी ने कहा कि राम कथा का उद्देश्य आम जनों के जीवन में कैसा उतार-चढ़ाव आता है, भाई भाई के बीच कैसा आचरण होना चाहिए. परिवार में रहकर बड़े भाई का कर्तव्य क्या है.

जिलाधिकारी ने किया जिला पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

बलिया। 16 दिसम्बर 2022 को सायं 4.00 बजे जिलाधिकारी द्वारा जिला अस्पताल बलिया में अवस्थित जिला पोषण पुनर्वास केन्द्र बलिया का निरीक्षण किया गया.

Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दर्जनों सदस्यों को किया गया सम्मानित

बैरिया(बलिया) . ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैरिया इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को सुदिष्टपुरी में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर संगठन के दर्जनों पत्रकारों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया.

आवासीय पट्टा पर कब्जा दिलाने की मांग

ग्राम सभा बहुआरा में 58 कटान पीड़ित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भूमि क्रय कर वर्ष 2020 में बसाया गया है वही ग्रामसभा चांद दियर में ग्राम समाज की भूमि पर इब्राहिमाबाद नौबरार के 152 पीड़ित परिवारों को बसाने हेतु पट्टा दिया गया है. जिनमें 16 पीड़ित परिवारों को अब तक कब्जा दिलाया गया है जिन्हें नियमानुसार मुख्यमंत्री आवास योजना मिलना है.

शिक्षकों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्र नेता ने की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस की चकमा देकर आत्मदाह करने की कोशिश में दिखे सफल
सुरक्षा घेरे के तोड़ पहुंचे डीएम कार्यालय

ओडीओपी में अब शामिल होगा सत्तू उद्योग, प्रोसेसिंग यूनिट का हुआ शुभारंभ

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में अब मनियर की बिंदी के अलावा सत्तू का उद्योग भी शामिल होगा. इससे सत्तू के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. शहर के आर्य समाज रोड में गुरुवार को सत्तू की एक प्रोसेसिंग यूनिट की भी शुरुआत की गई.

बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन

समय-समय पर जिला स्काउट शिक्षक और सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन बलिया अरविंद कुमार सिंह के द्वारा उनको फुटबॉल के टिप्स दिए जाते हैं और उच्च स्तर पर फुटबॉल के आयोजनों में प्रतिभाग कराने हेतु सहयोग प्रदान किया जाता है

गंगा किनारे के नाविकों के भी बहुरेंगे दिन: दयाशंकर सिंह

श्री सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अपना जनपद किसी भी बड़े शहरों से कम नहीं रहेगा. कहा इसके अलावा शहर में नाली निर्माण, सीवरेज व्यवस्था आदि को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा.

ग्रामीण बैंक द्वारा महिला समूहों को एक दिन मे सबसे ज्यादा ऋण का वितरण

बलिया. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित एक सौ बासठ महिला स्वयं सहायता समूहों को बड़ौदा यूपी बैंक के द्वारा कैश क्रेडिट लिमिट के माध्यम से प्रति समूह छः लाख के हिसाब से 9.72 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया.

17 दिसंबर को पेंशन दिवस का आयोजन, पेंशनरों की सुनी जाएगी समस्या

बलिया: राज्य सरकार के पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 दिसंबर को पेंशन दिवस का आयोजन होगा. आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में 12 बजे होगा.

रूद्र लाइब्रेरी के डायरेक्टर आलोक रत्न सिलेक्टेड छात्र को दिया बधाई

विगत 7 महीनों से बलिया में रुद्रा लाइब्रेरी के सानिध्य में रहकर बलिया के विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर रहे हैं. पिछले 7 महीनों में लगभग 27 लोग तमाम परीक्षाओं में सेलेक्ट हुए हैं जिसमें ऋषिकेश पांडे का दो जगह सिलेक्शन हुआ है. सीडीएस एवं बिहार पीसीएस आनंद यादव का एसएससी के माध्यम से इनकम टैक्स में एवं स्वतंत्र जायसवाल का सिलेक्शन साइंटिस्ट के पद पर हुआ है.

डीएम ने किसानों को वितरण किये रेंगर मशीन

उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. साथ ही समस्त किसानों को निर्देश दिया कि पराग डेयरी में किसानों का जो बकाया धनराशि है वह एक माह के अंदर मिल जाएगी. दूध उत्पादन क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, ताकि उसका अच्छा लाभ मिल सके. साथ ही लाभान्वित किसानों को रेंगर मशीन का भी वितरण किया.

बलिया के 30 जनसेवा केंद्र संचालक हुए पुरस्कृत

जिले में बेहतर कार्य करने वाले 30 जनसेवा केंद्र के संचालकों को कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कृत किया गया. बीएलएस कम्पनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) अभिजात सिंह ने एलईडी टीवी व अन्य इलेक्ट्रिक सामान पुरस्कार स्वरूप भेंट कर सबका उत्साहवर्धन किया.

बैठक में महिलाओं को किया गया जागरूक

बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार व समस्त हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई, महिलाओं को बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए.