Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

Front Page में न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें परोसी जाती हैं.

सहतवार पुलिस ने चोरी की गई बंदूक को खेत से किया बरामद

क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर नई बस्ती (सिंगही) से 12 दिन पहले चोरी गयी बंदूक को सहतवार पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में बरामद कर लिया.

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती काल्पनिक नाम मीरा उम्र लगभग 15 वर्ष मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी स्थित रामजीत बाबा के मेले में 4 अगस्त 2022 को मेला घूमने आई थी और फिर लौटकर घर वापस नहीं गई. जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए. काफी खोजबीन के बाद लिखित तहरीर मनियर थाने में दी.

Bansdih police arrested 9 warrantees

रेवती पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में रेवती पुलिस ने सफलता अर्जित करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत चालान न्यायालय कर दिया.

सरकारी धनराशि गबन करने के आरोप में बिजली विभाग का कर्मचारी निलंबित

सरकारी धनराशि के गबन करने और आरोप को स्वीकार करने के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शुक्ला ने विद्युत वितरण खण्ड बैरिया कार्यालय से सम्बद्ध निलम्बित कर्मचारी रामबचन राम को निलम्बित कर दिया है. श्री राम पर 18 लाख 84 हजार 475 रुपये का विभाग को वित्तीय हानि पहुंचाने, लापरवाही बरतने का आरोप है.

रेवती: 45 हजार रुपये लूट की सूचना गलत, अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार

रेवती, बलिया. रेवती पुलिस उस समय हलकान हो गयी,जब पुलिस को 45 हजार रुपये की लूट की खबर मिली. लूट की खबर मिलते ही पुलिस एक्सन मोड में आ गयी तथा कुछ ही घंटों …

सहतवार पुलिस ने साइबर अपराधी गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

सहतवार पुलिस ने ग्राहक सेवा केन्द्र (CSP) संचालकों द्वारा ग्राहक के पैसा निकालते समय उसके आधार कार्ड की फोटो कापी पर अंगूठा निशान लेकर फर्जी रबर फिंगर क्लोन तैयार कर ग्राहकों के खातों से पैसा ट्रान्सफर करने वाले तीन ग्राहक सेवा केंद्र केन्द्र को सीज कर साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया.

कावड़ियों के साथ पुलिस ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

यात्रा में देश भक्ति गीत “ए मेरे वतन के लोगो जरा याद करो कुर्बानी”, “हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए”, “रंग दे बसन्ती चोला” आदि गानों के साथ साथ भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्र भक्तिमय हो गया.

सांकेतिक चित्र

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना विगत शुक्रवार के दिन दिन में करीब 8-9 बजे की है.

गला रेतकर 50 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या

उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी भागीरथी राम 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष राम अज्ञात बदमाशों द्वारा गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार की देर शाम खाकर अपने डेरे पर सोने के लिए चले गए.

Bansdih police arrested 9 warrantees

पुलिस ने घेराबंदी कर कट्टे के साथ एक युवक को धर दबोचा

पुलिस उपा. प्रभारी थाना रसड़ा श्री उस्मान ने बताया पुलिस ने एक युवक संदेह पर गिरफ्तार किया. उसने अपना नाम लक्ष्मण राजभर पुत्र लालू राजभर निवासी डेहरी थाना रसड़ा बताया.

एसएचओ मनियर ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, बताए उपाय

साइबर हमलावर हमेशा लोगों का सुरक्षित डेटा हैंग कर लेते हैं. जो बहुत बड़ा साइबर अपराध है इसलिए हमेशा अपने डेटा की जानकारी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

अपने एटीएम कार्ड का सीवी नंबर, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी को शेयर न करें. अनचाहें लिंक, अनजान व्यक्ति को मोबाइल से रकम की लेन देन न करें, किसी अजनबी से सोशल साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर दोस्ती न करें, लाटरी, इनाम ,ईमेल का रिप्लाई न करें, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि पर रिक्वेस्ट मनी कदापि स्वीकार न करें.

सिकंदरपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त सुभाष गौंड़ पुत्र स्व0 बाला गोंड़ निवासी करमौता थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 52 वर्ष को दिनांक 1 अगस्त को बस स्टेशन चौराहा सिकंदरपुर के पास से  करीब 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया.

रेवती: प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरण होने पर विदाई का हुआ आयोजन

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो स्नेह तथा सहयोग हमें दिया गया, वह आजीवन याद रहेगा. आप सभी के बीच कब नौ महीने से अधिक का समय बीत गया,पता ही नहीं चला.

दलित नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस पर समझौता का दबाव बनाने का लगाया आरोप

सीओ सदर शिवराम कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पास्को एक्ट, बलात्कार एवं एस सी एस टी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया तथा सोनू जायसवाल को जेल भेज दिया गया. पिता ने आरोप लगाया कि कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर तैनात कारखास सिपाही मेरे ऊपर दबाव बना कर सुलह कराना चाहता था.

सिकंदरपुर: चार अभियुक्त गिरफ्तार, सोने व चांदी के गहने समेत 50 हजार नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चोरी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को सिकंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं.

बुजुर्ग की हत्या किए जाने की सूचना निकली फर्जी, जांच के बाद झूठा निकला मामला

शुभ नारायण तिवारी अपने पिता को लेकर मऊ इलाज कराने जा रहे थे कि मनियर थाना क्षेत्र के बहादुरा चट्टी पर उनकी मौत करीब 10:30 बजे दिन में मंगलवार को हो गई. उनके शव को लेकर उनका लड़का ससुराल किसुनीपुर पहुंचा. इसी बीच किसी ने हंड्रेड डायल पर फोन कर सूचना दिया कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जब हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. हत्या की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई.

नई बस्ती ईट भट्ठा के पास से 5 पेटी बीयर के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

बैरिया, बलीया.  पुलिस चौकी चांद दियर प्रभारी बांक बहादुर सिंह ने आज गुरुवार को सुबह साढ़े बजे के लगभग चांददियर-जय प्रकाश नगर मार्ग पर स्थित बीयर की दुकान से 200 मीटर आगे संदिग्ध वाहन …

Bansdih police arrested 9 warrantees

नरहीं: चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया.

चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के आदेश पर आज चित्तू पांडे चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया. अतिक्रमण करने वालों पर आपत्ती जताते हुए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने कहा की इस स्थान पर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सीधे विधिक कार्रवाई की जाएगी