परसिया गांव में रविवार की दोपहर में गरम कड़ाही में गिरकर मासूम झुलस गया. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.
बैरिया कस्बा स्थित शीतगृह में लगे 400 केबीए के ट्रांसफॉर्मर को ठीक करते समय अकस्मात आपूर्ति चालू हो जाने से विभाग द्वारा रखा गया प्राइवेट लाइनमैन जयप्रकाश यादव ऊर्फ सोल्डर गम्भीर रूप से झुलस गया.
हल्दी थाना क्षेत्र में सीताकुंड गांव के पास शुक्रवार की शाम डीएम की मीटिंग से लौट रहे बैरिया के नायब तहसीलदार शशिकांत माणी सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए.
रसड़ा के तिराहीपुर मार्ग स्थित उचेड़ा पुलिया के समीप बुधवार की दोपहर 3 बजे टायर फट जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, उधर, रेवती बस स्टैंड पर साइकिल सवार को बुजुर्ग को बाइक सवार ने धक्का मार दिया.
चकभड़िकरा गांव में बुधवार को राजमिस्त्री दीवाल के मलबे में दब कर उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह दीवार के ऊपर बरजा के निर्माण हेतु शटरिंग कर रहा था. इलाज हेतु उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मनियर मार्ग स्थित खरीद गेट पर सोमवार को देर शाम ट्रैक्टर का हुक टूटने से ट्रॉली असंतुलित होकर हार्डवेयर की दुकान में घुस गई, जिससे दुकान की दीवार व टिनशेड के साथ हजारों रुपये मालियत के समान क्षतिग्रस्त हो गया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रसड़ा सीएचसी से सदर के लिए रेफर कर दिया गया. उधर, मनियर मार्ग पर नई बस्ती चट्टी के समीप बाइक के धक्के से मजदूर घायल हो गया.
सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच विशुनपुरा गांव की तरफ से आ रही कमाण्डर जीप यूपी 53 जी 5681 अभी बैजनाथपुर मानव रहित क्रॉसिंग पर पहुंची ही थी कि छपरा की तरफ से आ रही लाइट इंजन से टकरा गयी.
बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा कस्बे में मंलवार की रात सड़क पार करते समय वाहन के धक्के से रामप्रवेश यादव (40) व श्रीकांत (65) निवासी सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी क्रम में बसारीकपुर चट्टी के समीप दो बाइकें की आमने-सामने से भिड़ गई, जिसमें मन्नन जी गिरी (17) गंभीर रूप से घायल हो गया.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.