breaking news update

Front Page: 26 अक्टूबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.

सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटान जारी लेकिन अब जलस्तर घटने की संभावना

सरयू नदी के जल स्तर में तेजी से बृद्धि जारी है. पिछले 24 घण्टे में करीब 90 सेंटीमीटर पानी की वृद्धि हुई है साथ ही दियारों में अनेक स्थानों पर नदी से धीमा कटान शुरू हो गया है.

अनीश के हत्यारों को सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को तहसील कार्यालय पर पहुंच कर नायब तहसीलदार घनश्याम तिवारी को ज्ञापन सौंपा.

बलिया जिले के ही निवासी हैं पूर्वी जोन के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, बलिया आयकर कार्यालय में सामने रखी गईं समस्याओं के निपटारे का भरोसा दिया

वरिष्ठ आईआरएस अफसर आशीष वर्मा लखनऊ में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पूर्वी जोन के रूप में तैनात है। मूलरूप से सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के कैथवली के निवासी है।

बलिया में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जश्न,जगह-जगह जुलूस निकाले गए

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मुसलमान भाइयों ने पूरे उत्साह से मनाया. मंगलवार को ईदेमिलादुन्नवी पैगामे मोहम्मदी जुलूस बड़ी मस्जिद प्रांगण से निकला गया

सिकंदरपुर से कांग्रेस के टिकट के लिए 12 नेताओं ने दावेदारी पेश की

सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के बैनर तले अभी तक लगभग 12 प्रत्याशियों ने जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की हैं.

बसपा नेता भारतेन्दु चौबे फिर से बलिया जनपद के जिला संयोजक बने

बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर गुरुवार की देर रात लखनऊ पार्टी मुख्यालय से जिला संयोजक पदों की लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद भारतेंदु चौबे के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस दौरान नये जोश से लबरेज कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनपद वासियों द्वारा भारतेंदु चौबे को विभिन्न माध्यमों से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया.

हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बुधवार को कठौड़ा से ही हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों सिधेश्वर राय, अटल राय व ओमप्रकाश राय से  रात में पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म  स्वीकार कर लिया.

दुर्गोत्सव की धूम, दुर्गा पूजा कमेटियों ने श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर पांडालों में प्रवेश करने की की अपील

मंगलवार को देवी दुर्गा का पट खुलने के बाद श्रद्धालु अगले चार दिनों तक माता की विशेष आराधना में लीन हो जायेंगे. पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को माता का विहंगम दर्शन प्राप्त होगा. बुधवार को महाष्टमी में माता महागौरी की पूजा के साथ श्रृंगार पूजा भी किया गया. इसी दिन मध्य रात्रि में महानिशा पूजा कर भक्त माता की विशेष अनुकंपा पाएंगे. वहीं महानवमी (गुरुवार) को सिद्धिदात्री माता का पूजा दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन हवन पुष्पांजलि व कन्या पूजन किया जाएगा.

सांकेतिक चित्र

कठौड़ा गांव में गोली लगने से युवक की मौत

सिकंदरपुर नगर के मुहल्ला मिल्की निवासी माया कुमारी राय पत्नी स्वर्गीय सुदामा तिवारी को कोई औलाद नहीं है. उन्होंने सुल्तानपुर से गोद लेकर एक बच्चे को लाई थी, जिसका नाम सिद्धार्थ उर्फ लखन रखा. मायादेवी सितंबर 2020 से ही कठौड़ा निवासी अपने भाई सिद्धेश्वर राय के यहां रहने लगी.

news update ballia live headlines

दुकानदारों ने कागजात को छीनकर फाड़ दिया, रोका नमूना लेने से

सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य शबी के पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी बलिया दीपक कुमार श्रीवास्तव व अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की  टीम फलाहारी खाद्य सामग्री कदुकानों से नमूना लेने आये सहायक आयुक्त खाद्य वीके पाण्डेय के नेतृत्व में निकली टीम कें हाथो से बांसडीह के

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय शिविर का आयोजन

शिविर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन डॉ रविन्द्र वर्मा ने दर्जनों लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों को किया सम्मानित

जयंती के अवसर पर आपातकाल अंतर्गत जेल में बंद रहे लोकतंत्र रक्षक सेनानियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन का विशाल आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित सम्मेलन मे एक घंटें बिलंब से पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा सभा स्थल पर हजारों की संख्या मे पहुंचे पुरूष, महिला, युवाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से खचाखच भरें चेतन किशोर खेल का मैदान देखकर बहुत खुश व गदगद नजर आए.

बिजली विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 47 कनेक्शन काटे गए

बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना था कि चोरी से बिजली इस्तेमाल करने, ज्यादा बिजली खपत वाले विद्युत उपकरणों हीटर आदि के इस्तेमाल से आए दिन ट्रांसफार्मर जलने की समस्या तथा ओवरलोड की समस्याएं आ रही हैं। चोरी से बिजली इस्तेमाल करने वालों की वजह से कनेक्शन लेकर बिल भरने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।

बलिया निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत सीआरपीएफ के जवान जय प्रकाश गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनकी तैनाती अमेठी में थी और वह बलिया के मूल निवासी थे.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

धरना को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नियाज अहमद ने भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश के रवैए पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि योगी सरकार यूपी पुलिस को मोहरा बनाकर संविधान के कानूनों का हनन कर रही है.

त्योहारों के दौरान का कोई जुलूस निकलेता ना ही यात्रा, एसडीएम ने दिए निर्देश

बैठक को संबोधित करतें हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत सार्वजनिक जगहों पर प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी तथा डीजे बजाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी.

news update ballia live headlines

मछली पकड़ने गए युवक की मौत, शव मछली पकड़ने के जाल में फंसा मिला

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में बुधवार को मछली मारते समय नाला में डूब कर 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई

ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद हल्की चोट वाले पांच लोगों को घर भेज दिया गया जबकि गम्भीर रूप से घायल एक महिला सुभद्रा देवी को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया