Tag: सिकंदरपुर
रात्रि करीब 9 बजे अखाड़ा के अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में निकला जुलूस वर तर, मोहल्ला भीखपुरा व गन्धी का भ्रमण करते हुए मध्य रात में मुख्य बाजार में स्थित जल्पा चौक में पहुंच कर समाप्त हुआ. भ्रमण के दौरान जुलूस में बजाए जा रहे भक्ति गीतों एवं युवाओं द्वारा बुलंद किये जा रहे जय महावीर के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. निर्धारित समय से काफी विलम्ब से निकले जुलूस को देखने के लिए जगह- जगह महिलाओं, बच्चों व वृद्धों का समूह इकट्ठा था.
जुलूस के दौरान सिकंदरपुर के सभी बुद्धिजीवी वर्गों ने जहांं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वहींं युवाओं ने पूरे जोश के साथ अपने शौर्य का प्रदर्शन भी किया. जुलूस अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए होते हुए चौक पर पहुंचा. जहां सभी वर्ग के लोगों ने भी जुलूस में भाईचारा व आपसी सौहार्द बनाते हुए अपने शौर्य व कला का प्रदर्शन किया तथा यह साबित कर दिया कि सिकंदरपुर फूलों की नगरी है.
बालूपुर मार्ग पर अभियान चलाते हुए जेई श्याम अवध यादव के नेतृत्व में 45 अवैध कनेक्शन धारियों के कनेक्शन काटे 7 लोगों पर मुकदमा तथा 2.50 लाख रुपये एकमुश्त योजना के तहत वसूली की गई गए तथा जिनका बकाया था उन्हें सख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने बकाया को जल्द से जल्द जमा कर दें अन्यथा के ऊपर उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी.
भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने रविवार को नगर के जिलापंचायत के डाक बंगले में आयोजित एक बैठक में पत्रकार वार्ता में कहा कि सुभासपा विधायक हंसू राम द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुन लिया है जो क्षेत्र के गांवों का नाम ही नहीं जानता है. वर्तमान विधायक भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को अपने द्वारा कराए जाने की बात कहकर फोटो खिंचवाकर अपनी पीठ थपथपा रहे है. उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा चहुमुंखी विकास कराया जा रहा है. क्षेत्र की जो भी सड़के बनी है या बन रही है उसके लिए पिछली भाजपा सरकार में 55.61 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है. वर्तमान विधायक अपनी उपलब्धियां बताकर जनता को छल रहे है.
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी. द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ बाराती नाच देखने हेतु दरवाजे से जनवासे में आ गए. शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो यूपी 32 ईबी 1212 खड़ी थी. स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी से स्कॉर्पियो का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और दो व्यक्तियों को कुचलते हुए एवं दो व्यक्तियों को घायल कर आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई.
मीटिंग का शुभारंभ करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करें. बच्चों संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें. साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा श्रम विभाग की समस्त योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया. विकास खंड अधिकारी ने बच्चो संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला.
उभांव थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में शुक्रवार को धर्मेंद्र राजभर की बेटी की शादी के दौरान घर पर आई बारात में नाचे में हुई फायरिंग में बारात करने आया गोलू 15 वर्ष पुत्र विजयनाथ राजभर निवासी हर्दिया थाना सिकंदरपुर के पेट में गोली लग गई. गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में किशोर को सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथिमक उपचार के लिये लाया गयाप
ग्राम प्रधान राजेश राय (टुनटुन राय) का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उक्त घटना हुई है. इस सम्बंध में मेरे द्वारा 23जनवरी को सम्बंधित जेई को पत्रक दे कर इसे जल्द से जल्द ठीक करने की अपील की गई थी, ताकि कोई घटना न हो लेकिन जेई ने घोर लापरवाही का परिचय दिया और कोई कार्य नही कराया गया. यदि तारों को ऊंचा कर दिया गया होता तो एक गरीब परिवार को लाखों का नुकसान नहीं होता.
