Tag: सिकंदरपुर
नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन हरे राम मिश्र के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. साथ ही दो मिनट मौन रहकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, रामाशीष यादव, प्रेमप्रकाश, संतोष सोनी, राजा, मुमताज खान, इलियास अंसारी, जीतन पांडेय आदि मौजूद थे.
पतंजलि परिवार ने आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया. अनेक स्थानों पर जहां गिलोय, आंवला, तुलसी, पाषाणमेद, परिजात आदि जड़ी बूटियों के पेड़ पौधे रोपे गए. वहीं गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्राचार्य उदय बहादुर सिंह की देखरेख में हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विशिष्ट जनों ने भाग लिया.
