शुक्रवार की रात जयनगर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में जीआरपी छपरा के एस्कॉर्ट स्टॉफ को कोच संख्या एस-2 में जांच पड़ताल के दौरान एक लावारिस सूटकेस मिला. उसमें से बीप-बीप की आवाज आने लगी. इससे बम होने के अंदेशे पर यात्रियों में हड़कंप मच गया.
मैं सतीशचंद्र डिग्री कालेज, बलिया में जब पढ़ रहा था, तब सप्ताह में एक बार शनिवार के दिन अपने गांव जाया करता था. शनिवार के दिन शाम को लोकल ट्रेन पकड़ता, जिसे इंटरसिटी कहते थे.
बलिया के बिनहाँ गांव में रविवार की रात मृत बकरी के पेट से मानव शिशु से मिलता जुलता का एक अजीबो-गरीब आकृति वाला जीव निकला, जो लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना रहा.
सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव में सोमवार की देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसके बाद इलाज व मेडिकल बनवाने के लिए सीएचसी रेवती पहुंचने पर भी दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट हो गई.
सहतवार थाना क्षेत्र में सहतवार-बांसडीह मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत भाग निकला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया.
सहतवार क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुरनंबरी में गुरुवार को शाम चार बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक झुलस गया. वहीं एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन भैंसें झुलस गई.
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार की सुबह बाइक और तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार अविनाश (25) तथा स्कार्पियो में सवार छात्रा सुनीता (20) की मौत हो गई. स्कार्पियो सवार अन्य छात्राएं मामूली रूप से घायल हो गईं.