गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की यात्रा पहुंची बलिया

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे समाज के ऊपर जितना जुल्म हो रहा है, आज के पहले कभी इतना जुल्म नहीं होता था. इसीलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाएंगे, इसके लिए हम हर बूथ बूथ पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ मुस्तैदी से खड़े रहेंगे.

लोकतांत्रिक प्रणाली को खत्म करने की मानसिकता के चलते छात्रसंघों के चुनाव किये जा रहे बाधित- कान्हजी

जनपद में छात्रसंघ चुनाव को नामांकन के ऐनवक्त स्थगित करने पर उक्त प्रतिक्रिया टी. डी. कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”व्यक्त किया. कहा कि भाजपा के सहयोगी संगठन प्रदेश में छात्रसंघ चुनावों में हिस्सेदारी करती आई है. इस बार उसे उम्मीदवार तक नही मिल पाए.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

ज्ञापान में मांग की है कि खरीद दरौली घाट पर बनने वाले पीपा पुल का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए. सिकंदरपुर बालूपुर मार्ग को जो 2 वर्षों से खोदकर छोड़ दिया गया है अबिलंब पूरा कराया जाए. किसानों का धान जल्द से जल्द क्रय किया जाए. सरकारी गोदामों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए.

बेल्थरारोड में ग्राम चौकिया से तेंदुआ तक राजमार्ग के तत्काल पूर्ण निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक के नेतृत्व में निकला जुलूस

ज्ञापन में ग्राम चौकिया से तेन्दुआ राजमार्ग संग सीयर-सोनाड़ीह मार्ग व सोनड़ीह रेलवे ढाला से बहोरवा ग्राम तक की सड़क निर्माण की मांग शामिल थी. ज्ञापन के माध्यम से 19 दिसंबर तक पिचिंग कार्य पूर्ण करने की चेतावनी भी दी गयी है.

मनाया गया पूर्व रक्षामंत्री का जन्मदिन

समारोह को सम्बोधित करते हुए लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव जी के जीवन से हम समाजवादी साथियों को सिख लेना चाहिए. अपने लम्बे राजनीतिक जीवन मे नेता जी ने हमेशा समाज के अन्तिम व्यक्ति के बेहतरी के लिए काम किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के बीच हुआ गठबंधन

ॉ.अखण्ड ने कहा कि देश एवं प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता काफी परेशान हैं. कमरतोड़ महंगाई,भयंकर बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न में वृद्धि, पेट्रोल एवं डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि,गरीबों के पहुंच से बाहर महंगा कुकिंग गैस सिलेंडर,खाद्य सरसो तेल, रिफाइन तेल,अरहर की दाल आदि खाद्य जिंसों में असह्य मूल्य वृद्धि के चलते प्रदेश और देश की जनता जहां कराह रही है,वहीं काफी आक्रोशित भी है. ऐसी स्थिति में प्रदेश की त्रस्त जनता वर्तमान में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार से मुक्ति पाने का मन बना चुकी है.

लोहिया वाहिनी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद बेल्थरारोड लौटे अमरजीत चौधरी का हुआ स्वागत

अमरजीत चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत बनाते हुए व्यापक रूप से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की है

यूपी में समाजवादी पार्टी और ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, ‘वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे. सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!’

विश्वजीत यादव बने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

बेल्थरारोड,बलिया.   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सीयर ब्लाक के ग्राम भीटा भुआरी के निवासी विश्वजीत यादव ‘सन्नी’ पुत्र संजय यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. …

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा इन वजहों से जाना जाएगा सरकार का कार्यकाल

नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सूबे के किसी भी जिले में जाइए, किसी भी मामले का विवेचन करिए तो पता चलता है कि पुलिस उत्पीड़क के साथ खड़ी है.

news update ballia live headlines

सपा नेताओं ने डीएम, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए पत्रक में सपाजनो ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने चांदपुर के सामने घाघरा नदी पर बिहार से जोड़ने वाला जो पुल दिया था, वास्तव में इस दियारे क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर होता लेकिन दुर्भाग्यवश नदी का कटान पुल के बगल से होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में समा गई है

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में गिरफ्तार किये जाने की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

धरनारत समाजवादीयो को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए किसानों के खून से नहा रहे हैं. पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे किसानों को हत्या करके नहीं डराया जा सकता. लखीमपुर खीरी के घटना की जितनी निंदा किया जाय वह कम है.

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल – कान्हजी

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्थाओं को चौपट करने के अलावा कुछ और नहीं किया है. भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते शिक्षा व्यवस्था गर्त में है. देश का भविष्य विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छप्पर में पढ़ाई करने को मजबूर है.

पूर्व मंत्री रहे स्व. विक्रमादित्य पाण्डेय के पैतृक गांव से शुरू हुई सपा की जन संदेश यात्रा

यह यात्रा बसुधरपाह, पिण्डारी, पण्डितपुरा, निरुपुर में पहुची. इस मौके पर शशिकांत चतुर्वेदी ने स्व०पाण्डेय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत गांव के प्रधान पद से कर प्रदेश के मंत्री पद तक पहुचे थे

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव बलिया आने पर भाजपा पर बरसे, कहा शिक्षकों का हित सिर्फ सपा के साथ

डॉ कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्ग प्रदर्शक और आलोकपुंज होता है. उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए.

सपा नेता जियाउद्दीन रिजवी ने कहा- आज देश के नौजवान, किसान, मजदूर और छात्र सब परेशान हैं

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने जन चौपाल में कहा “देश की सरकार यहां सभी संस्थानों को बेच रही है वही प्रदेश की सरकार कोलकाता के फ्लाईओवर और अमेरिका के कारखानों को अपना बता रही है.”

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बोले – जेल जाने से नहीं डरते, गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे

नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने मंगलवार को दिवंगत लोकतंत्र रक्षक सेनानी त्रिभुवन पाण्डेय के आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी

पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी ने जनचौपाल में भाजपा पर साधा निशाना, कहा बलिया में ठप पड़ गए हैं विकास कार्य

विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी बलिया के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जन चौपाल का कार्यक्रम चलाया जा रहा है

बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से जूझ रहा है प्रदेश: प्रदीप

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने प्रेस वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकारी सम्पतियों को कौड़ी के मोल बेचने वाले लोग पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली हैं.

समाजवादी पार्टी ने कहा भारी बारिश से किसानों को भारी नुकसान, आपदा फसल बीमा के तहत मदद दे सरकार

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा किसानों की उपेक्षा और पूंजीपति घरानों का पोषण करती आई है.