Skip to content
30 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी ने जनचौपाल में भाजपा पर साधा निशाना, कहा बलिया में ठप पड़ गए हैं विकास कार्य
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

पूर्व मंत्री नारद राय, अंबिका चौधरी ने जनचौपाल में भाजपा पर साधा निशाना, कहा बलिया में ठप पड़ गए हैं विकास कार्य

विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी बलिया के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जन चौपाल का कार्यक्रम चलाया जा रहा है
Remote Desk 21 September, 2021 1 minute read
Ambika Chaudhari Ballia

बलिया. विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी बलिया के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में जन चौपाल का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. आज परमन्दापुर, उमरगंज बहेरी गांवों में जन चौपाल का आयोजन किया गया.

उमर गंज बहेरी में जन चौपाल को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश के होने वाले चुनाव लोकतंत्र स्थापित रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे. इसीलिए प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार को हटाने के लिए कड़ी सतर्कता बरतनी पड़ेगी. समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी कार्यों को बताना होगा .

 

अंबिका चौधरी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता से वादाखिलाफी की है, प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार फैला हुआ है, प्रदेश में खासतौर पर बलिया में विकास कार्य रुक गया है. जो काम अखिलेश यादव के कार्यकाल में नारद राय के आग्रह पर बलिया विधानसभा क्षेत्र में शुरू कराये गए थे उसे वर्तमान सरकार पूरा तक नहीं करा पाई.

सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास नहीं विनाश किया है। लोगों को जाति के नाम से डराया जा रहा है . मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो प्रदेश और देश की एकता अखंडता के लिए घातक है. मुख्यमंत्री के भाषण का जवाब जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी.

 

उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई अपराधी हो लेकिन उसके रिश्तेदार परिवार और बीवी बच्चे दूरदराज के रिश्तेदारों का क्या दोष जिनकी संपत्ति मकान गिराए जा रही है. हम इस तरह की कार्रवाई का विरोध करते हैं और सरकार को समझाना चाहते हैं कि समय एक जैसा नहीं रहेगा. रिज़वी ने सपा के सांसद मोहम्मद आजम खान को बिना कारण जेल में बंद रखने की भी कड़ी निंदा की.

सभा में पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि 2022 में जनता का आशीर्वाद एवं सहयोग मिला तो बलिया का समुचित विकास होगा और जिन कार्यों को अखिलेश यादव की सरकार में नारद राय के प्रयास से कराया गया उसे पूरा किया जाएगा.

सभा में उपस्थित पार्टी के सभी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जिस तरह से जन चौपाल में जनता का सहयोग मिल रहा है उससे लगता है कि बलिया विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार की जमानत नहीं बचेगी. आज के जन चौपाल में आए हुए सभी लोगों का अभिनंदन किया और कहा कि जिंदगी भर आपकी सेवा करता रहूंगा आपके हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा और बलिया से संप्रदायिक ताकतों का सफाया करने के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहूंगा. सभा की अध्यक्षता घूरन प्रधान ने किया. संचालन जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम ने किया.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से जूझ रहा है प्रदेश: प्रदीप
Next: नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बोले – जेल जाने से नहीं डरते, गलत के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे

ये भी पढ़ें

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

You may have missed

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.