घर से बुलाकर की अधेड़ की पिटाई, गम्भीर, वाराणसी रेफर

कुम्हैला में एक अधेड़ को रविवार की रात दो लोग घर से ले जाकर मारपीट कर सड़क पर फेंक दिए. इसकी लिखित तहरीर घायल अधेड़ के भाई ने पुलिस को दिया है.

कानपुर से लौटते वक्त वाराणसी में ट्रेन से गिरे युवक की मौत, भंडारी गांव में सियापा

भंडारी गांव निवासी व रसड़ा तहसील के अधिवक्ता शिवानंद श्रीवास्तव के इकलौते पुत्र ऐश्वर्य श्रीवास्तव (22) की वाराणसी के समीप ट्रेन से गिरकर मौत हो गई.

बाइकर्स की शामतः भैंस से टकराए डॉक्टर व बोलेरो की चपेट में आए युवक की हालत चिंताजनक

हल्दी थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती के पास भैंस से टकराकर बाइक सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर बिल्थरारोड-नगरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. 

गायघाट में बाइक को बचाने में कमाडंर पलटी, तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

हल्दी थाना क्षेत्र में गायघाट गांव के सामने बाइक-कमांडर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना में कमांडर पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

लूटी गईं तीन मूर्तियां तो लावारिस मिलीं, लक्ष्मण जी कहां चले गए

बलिया जिले के अंतिम छोर पर बसे कोरण्टाडीह डाकबंगले के पास बगीचे में शनिवार की सुबह राम जानकी आैर हनुमान जी की तीन मूर्तियां मिली हैं.

दर्जन भर लोगों को जख्मी कर चुके भैंसे का कोपभाजन बना एक और युवक, वाराणसी रेफर

नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में गुरुवार को भैंसे के हमले में खेत में धान की रोपाई कर रहा युवक घायल हो गया.

​…. और बलिया में चुपके से गुजर गया आचार्य परशुराम चतुर्वेदी का जन्मदिन

जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर गंगा की गोद में बसे जवहीं नामक गांव में 25 जुलाई 1894 ई को आचार्य जी का जन्म हुआ था. उनकी शिक्षा दीक्षा इलाहाबाद तथा वाराणसी में हुई.

रेवती थाने के सिपाही की विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ी, मौत

स्थानीय थाने पर तैनात एक 32 वर्षीय कांस्टेबल की मृत्यु रविवार को वाराणसी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में सोमवारी ड्यूटी के दौरान हो गई. अपने साथी के निधन का समाचार सुनते ही सहकर्मियों में उदासी फैल गई.

स्कूल से लौट रहा किशोर ट्रेन की चपेट में आया, मौत

भटनी-वाराणसी रेलखंड स्थित उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार रेलवे पुल को पार करते समय शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई.

बाबा धाम से लौट रहे कांवरियों का वाहन पेड़ से टकराया, डेढ़ दर्जन घायल 

फेफना थाना क्षेत्र के इंदरपुर के पास गुरुवार की सुबह कावंरियों से भरा वाहन पेड़ से टकरा गया. जिससे वाहन में सवार करीब 22 कांवरिये घायल हो गए.

रिविलगंज स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर

वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर रिविलगंज स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने उसे सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

ट्रक ने ली बुजुर्ग की जान, तीन अन्य घायल

कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए. इनमें एक वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. शेष घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया.

एक और विवाहिता अग्नि की भेंट चढ़ी, दहेज हत्या की रिपोर्ट

दहेज में हीरो होंडा मोटर साइकिल नहीं मिलने के कारण ससुरालियों ने विवाहिता को जला कर मार दिया. यही आरोप लगाते हुए विवाहिता के मायका पक्ष द्वारा सहतवार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है.

इनामिया कौशल चौबे के तार नेपाल से जुड़े हैं – एडीजी

कानून के ऊपर कोई नहीं है. कानून के दायरे में ही कोई कार्य होगा. किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. उपर्युक्त बातें रसड़ा कोतवाली में आये एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.

तय समय पर पूरा हो जाएगा वाराणसी-छपरा के बीच विद्युतीकरण कार्य

रेल मंत्रालय के सचिव घनश्याम सिंह ने सोमवार को वाराणसी-छपरा के बीच चल रहे विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया.  स्पेशल ट्रेन (सैलून) से बलिया पहुंचे सिंह ने कहा कि वाराणसी-छपरा रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है.

रेलिंग तोड़ती जीप बोलेरो से जा भिड़ी, दो की मौत

रसड़ा – लठ्ठुडीह मार्ग स्थित प्रधानपुर पुलिया की रेलिंग तोड़ती तेज रफ़्तार जीप साइकिल सवार दम्पति को रौंदते  हुए बोलेरो से जा भिड़ी.

बात से बना बतंगड़, मार दिया गोली, युवक वाराणसी रेफर

नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक दबंग ने दरवाजे पर चढ़कर वृंदानंद तिवारी (40) को गोली मार दी

ट्रैक्टर की चपेट में आए एसडीएम के ड्राइवर की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

नगरा मार्ग स्थित छितौनी गांव के समीप बाइक एवं ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार उपजिलाधिकारी का ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया.