श्रीनाथ मठ पर आयोजित ऐतिहासिक रोट पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. नाथ नगरी में दिखेगा युद्ध जैसा मंजर. लाखो श्रीनाथ भक्त अपने लाठियों संग आज अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पूजा करेंगे.
प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय कुमार मिश्र और कैबिनेट मंत्री नारद राय 18 अगस्त को बलिया आ रहे हैं. प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि राज्य मंत्री 18 अगस्त को 12 बजे रसड़ा आएंगे.
बलिया मऊ रेल प्रखंड पर महतवार गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप संदिग्ध स्थितियो में पाई गई 20 वर्षीय युवती की लाश की शिनाख्त गाजीपुर जनपद भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवस्थई बसन्त निवासी सुमन पुत्री देवनाथ के रू
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों, विभिन्न स्कूलों, प्राइवेट संस्थानों, ग्राम सभाओ में झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण के साथ साथ विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
तहसील पर आयोजित जनता दिवस नवागत जिलाधिकारी गोविन्द एस राजू की अध्यक्षता की सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी की सूचना पर सुबह से फरियादियों की लम्बी कतारें लगी रही.
नरही थाने पर धरना प्रदर्शन के दौरान मारे गये विनोद राय को परिजनों से रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने मंगलवार को मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उधर रसड़ा में
विधायक उमा शंकर सिंह ने मंगलवार को श्री नाथ बाबा के ऐतिहासिक रोट पूजन का स्थलीय निरीक्षण कर पूजा कमेटी के साथ बैठक की.
बलिया मऊ रेल प्रखण्ड पर रसड़ा क्षेत्र के महतवार गांव के समीप रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.
विधान सभा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंहगाई, दलितों मुस्लिमो पर अत्याचार को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओ ने हाथ में थाली, कटोरा लेकर नागरिकों से भिक्षा भी मांगा.
श्री नाथ मठ पर ऐतिहासिक रोट पूजन की सफलता के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पूजा कमेटी की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में पूजा की सफलताओं पर विचार विमर्श किया गया. बिजली, पानी, सुरक्षा पर भी विचार विमर्श कर मुहैया कराने का प्रशासनिक अधिकारियों ने कमेटी को आश्वस्त किया.
श्रीनाथ मठ के प्रांगण में गुरुवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में सांसद योगी आदित्य नाथ के 18 को आगमन पर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया.
विकास खण्ड के बैजलपुर गांव में विकास कार्यों में धन का दुरूपयोग किए जाने की जांच 16 अगस्त को की जायेगी. बैजलपुर निवासी सर्वजीत सिंह एवं अन्य लोगों ने तत्कालीन ग्राम प्रधान इन्दू सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी पर ग्रामसभा के धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया है.
गढ़िया निवासी मुसलमानों ने बुधवार को पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय को पत्रक सौप कर गांव स्थित कब्रिस्तान की नापी कर बाउंड्रीवाल बनाये जाने की मांग की.
श्री नाथ मठ पर 18 अगस्त को आयोजित ऐतिहासिक श्रीनाथ बाबा रोट पूजन में भक्त अपने आराध्य देव को लाठियों संग शौर्य प्रदर्शन कर पूजा करेंगे. इसमें लाखों भक्त लाठियों संग श्रीनाथ बाबा का परिक्रमा कर जयकारों के साथ अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर अपने आराध्य देव को प्रसन्न करते हैं.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न समस्याओं की मांगों के समर्थन में शिक्षकों एवम् कर्मचारियो ने तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल प्रारम्भ कर दिया.
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने रसड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत राघोपुर में ‘हौसला पोषण योजना‘ का शुभारम्भ किया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को खाना व आयरन की गोली खिलाकर इस योजना की शुरूआत की.